पेट्रोल-डीजल के टेंकर में भरा था गांजा, शहडोल से जबलपुर पहुंचे तीन तस्कर गिरफ्तार

पेट्रोल-डीजल के टेंकर में भरा था गांजा, शहडोल से जबलपुर पहुंचे तीन तस्कर गिरफ्तार

प्रेषित समय :16:15:01 PM / Thu, Apr 9th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के शहडोल से पेट्रोल टेंक में गांजा भरकर जबलपुर पहुंचे तीन तस्करों को खितौला पुलिस ने पान उमरिया रोड पर पकड़ लिया. पुलिस को तलाशी के दौरान टेंक के अंदर से करीब 20 किलो गांजा मिला है, जिन्हे प्लास्टिक की पन्नियों में भरकर लाया गया था. पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है कि उक्त गांजा जबलपुर में किसे देने के लिए लाए थे.

इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि  महेन्द्र कुमार पिता रामरहीश पटेल उम्र 34 वर्ष निवासी सिमरा थाना जयसिंह नगर  शहडोल, विनोद कुमार पिता गंगा प्रसाद यादव उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम रघुनाथपुर थाना रामपुर बघेलान जिला सतना व  देवराज यादव पिता रामाधार यादव उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम रौसरा थाना चुरहटा जिला रीवा ने पेट्रोल-डीजल के टेंकर क्रमांक एमपी 18 एच 5408 में करीब 20 किलो गांजा पैकेटों में भरकर जबलपुर के लिए रवाना हुए.

इस बात की खबर मिलते ही खितौला पुलिस ने पान उमरिया रोड के पास बैरिकेटिंग कर दी. जैसे ही टेंकर पहुंचा तो पुलिस ने हाथ देकर रोका. पुलिस को देखते ही टेंकर में सवार तीनों तस्कर कूदकर भागे, जिन्हे देख पुलिस ने पीछा करते हुए पकड़ लिया. इसके बाद टेंकर की तलाशी ली तो उसमें से करीब 20 किलो गांजा मिला. आरोपियों को पकडऩे में एसआई रामबरण मिश्रा, आरक्षक जितेन्द्र बागरी, परमजीत यादव तथा थाना प्रभारी अपराध शैलेष मिश्रा, क्राइम ब्रांच के एएसआई नरेश पासी, प्रधान आरक्षक राजेश पाण्डे, अखिलेश पाण्डे, आरक्षक शिवसिंह की सराहनीय भूमिका रही.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-