एमपी : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के कलेक्टर बदले, 26 आइएएस अफसरों को दिए अहम दायित्व

एमपी : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के कलेक्टर बदले, 26 आइएएस अफसरों को दिए अहम दायित्व

प्रेषित समय :10:54:43 AM / Fri, Apr 10th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

भोपाल. मध्य प्रदेश में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. इसके अंतर्गत अनेक वरिष्ठ अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है. प्रदेश के दो दर्जन से ज्यादा आइएएस अफसरों को अहम दायित्व दिए गए हैं. लंबे इंतजार के बाद मोहन यादव सरकार ने गुरुवार शाम 26 आइएएस का तबादला कर दिया. भोपाल, रीवा, नर्मदापुरम, बैतूल समेत 14 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं. 
आइएएस प्रतिभा पाल, नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, प्रियंक मिश्रा, सोमेश मिश्रा, नेहा मीना और अर्पित वर्मा को मौजूदा जिलों से हटाकर दूसरे जिलों में कलेक्टर बनाया है. बसंत पंचमी पर बड़ी चुनौतियों के बीच धार में शांति बनाए रखने वाले युवा आइएएस प्रियंक मिश्रा को रिवॉर्ड के रूप में भोपाल का कलेक्टर बनाया है. तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने नवंबर 2022 में आइएएस प्रियंक पर भरोसा कर धार की कमान दी थी. प्रियंक मिश्रा, सौरभ सोनवणे, सुधीर कोचर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, केके तिवारी, श्रीकांत बनोठ जैसे अधिकारियों को अहम दायित्व दिए गए हैं.

युवा आइएएस राहुल नामदेव धोटे समेत 8 अफसरों को पहली बार कलेक्टरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. रीवा नगर निगम आयुक्त डॉ. सौरभ संजय सोनवणे बैतूल कलेक्टर बनाए गए तो नर्मदापुरम संभागायुक्त कृष्णगोपाल तिवारी की जगह श्रीकांत बनोठ को भेजा है. वहीं, हाईकोर्ट की टिप्पणी के बाद सुर्खियों में आई नर्मदापुरम कलेक्टर सोनिया मीना को वित्त विभाग में अपर सचिव बनाकर भोपाल बुलाया है.

सीएम की पसंद बने कौशलेंद्र व कोचर

भोपाल कलेक्टर रहते अपने काम से सीएम की नजर में आने वाले आइएएस कौशलेंद्र विक्रम को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया है. उन्हें ग्राम एवं नगर निवेश का भी जिम्मा दिया गया है. वहीं, दमोह कलेक्टर रहे सुधीर कोचर को सीएम का उप सचिव बनाने के साथ एप्को के कार्यपालन संचालक का प्रभार दिया है. तबादला सूची जारी होने के कुछ देर बाद ही सामान्य प्रशासन (जीएडी) का पोर्टल ठप हो गया.

प्रभार वाले गृह विभाग का सचिव बदला

गृह विभाग में काम संभाल रहे आइएएस अभिषेक सिंह को हटा छुट्टी पर चल रहीं शिल्पा गुप्ता को जिम्मा दिया गया है. गृह एसीएस शिवशेखर शुक्ला भी छुट्टी पर हैं. एसीएस केसी गुप्ता को प्रभार देने की तैयारी थी, वे भी छुट्टी पर गए. अभी प्रभार एसीएस अनुपम राजन के पास है.

आइएएस- वर्तमान पदस्थापना- नवीन पदस्थापना

कृष्ण गोपाल तिवारी- आयुक्त नर्मदापुरम - आयुक्त सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण
शिल्पा गुप्ता- आयुक्त लोक शिक्षण- सचिव गृह
अभिषेक सिंह- सचिव गृह- आयुक्त लोक शिक्षण
श्रीकांत बनोठ- आयुक्त सह-संचालक आयुक्त नर्मदापुरम नगर—ग्राम निवेश
कौशलेंद्र विक्रम सिंह- कलेक्टर भोपाल- सचिव मुख्यमंत्री, आयुक्त सह- संचालक नगर तथा ग्राम निवेश
रवींद्र कुमार चौधरी- कलेक्टर शिवपुरी- अपर सचिव नर्मदाघाटी व जल संसाधन
प्रतिभा पाल- कलेक्टर रीवा- कलेक्टर सागर
राजीव रंजन मीना- सह आयुक्त सह संचालक संस्थागत वित्त - कलेक्टर धार
धरणेंद्र कुमार जैन- कलेक्टर उमरिया- अपर सचिव विमानन नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी- कलेक्टर बैतूल- कलेक्टर रीवा
प्रियंक मिश्रा कलेक्टर धार- कलेक्टर भोपाल
सोनिया मीना कलेक्टर नर्मदापुरम- अपर सचिव वित्त
सोमेश मिश्रा कलेक्टर मंडला- कलेक्टर नर्मदापुरम
संदीप जीआर कलेक्टर सागर सह श्रम आयुक्त इंदौर
शीतला पटले कलेक्टर सिवनी सचिव एमपी—पीएससी
नेहा मीना कलेक्टर झाबुआ- कलेक्टर सिवनी
रानी बाटड कलेक्टर मैहर- उप सचिव सहकारिता
सुधीर कोचर कलेक्टर दमोह- उप सचिव मुख्यमंत्री व प्रभारी कार्यपालन यंत्री एप्को
अर्पित वर्मा कलेक्टर श्योपुर- कलेक्टर शिवपुरी
राखी सहाय सचिव एमपी—पीएससी- कलेक्टर उमरिया
शीला दाहिमा उप सचिव सहकारिता- कलेक्टर श्योपुर
बिदिशा मुखर्जी उप सचिव पीएचई- कलेक्टर मैहर प्रताप नारायण यादव उप सचिव मत्स्य कलेक्टर दमोह
राहुल नामदेव धोटे उप सचिव एनवीडीए- कलेक्टर मंडला
डॉ. योगेश भरसट सीईओ आयुष्मान भारत- कलेक्टर झाबुआ डॉ. सौरभ सोनवणे आयुक्त नपा रीवा- कलेक्टर बैतूल.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-