भोपाल. मध्यप्रदेश में इटारसी के केसला में आजीविका मिशन के तीन कर्मचारी एक साथ रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाए हैं. शुक्रवार, 10 अप्रैल को लोकायुक्त पुलिस ने इन कर्मचारियों को 20 हजार रुपए की घूस लेते गिरफ्तार किया है.
आरोपियों ने मानदेय जारी करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी. शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने योजना बनाकर ट्रैप कार्रवाई की. इस दौरान भृत्य और क्लस्टर मैनेजर के माध्यम से रिश्वत ली जा रही थी, तभी पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर तीनों को रंगे हाथ पकड़ लिया.