जबलपुर-संतरागाछी व रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस ट्रेनें एक-एक ट्रिप के लिए निरस्त

जबलपुर-संतरागाछी व रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस ट्रेनें एक-एक ट्रिप के लिए निरस्त

प्रेषित समय :19:03:42 PM / Fri, Apr 10th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा बिलासपुर मंडल के अंतर्गत बिलासपुर जंक्शन-चाँपा जंक्शन रेलखण्ड पर थर्ड एवं फोर्थ लाइन से सबन्धित सयुंक्त अधोसरंचनात्मक निर्माण कार्यों हेतु प्री-नॉनइंटरलॉकिंग/नॉनइंटरलॉकिंग/पोस्ट नॉनइंटरलॉकिंग कार्य करने के लिए अधिसूचित किया गया है. जिसके चलते पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली रानी कमलापति-संतरगाछी-रानी कमलापति एवं संतरगाछी-जबलपुर-संतरागाछी हमसफर ट्रेनों को 01-01 ट्रिप निरस्त रहेगी. जिसकी विस्तृत जानकारी निम्न है.

प्रारंभिक तिथियों से निरस्त रेलगाडिय़ां

1- गाड़ी संख्या 22169 रानी कमलापति-संतरगाछी हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन अपने प्रारम्भिक स्टेशन रानी कमलापति से 03 जून 2026 को निरस्त रहेगी.
2- गाड़ी संख्या 22170 संतरागाछी-रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन अपने प्रारम्भिक स्टेशन संतरागाछी से 04 जून 2026 को निरस्त रहेगी .

1- गाड़ी संख्या 20828 संतरगाछी-जबलपुर हमसफर ट्रेन अपने प्रारम्भिक स्टेशन संतरगाछी से 03 जून 2026 को निरस्त रहेगी.
2- गाड़ी संख्या 20827 जबलपुर-संतरागाछी हमसफर ट्रेन अपने प्रारम्भिक स्टेशन जबलपुर से 04 जून 2026 को निरस्त रहेगी .

  यात्रीगण कृपया असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस /139 रेल मदद से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-