एमपी : सड़क हादसे में 2 सगे भाइयों समेत 3 की मौत, तेरहवीं कार्यक्रम का सामान लेकर लौटते समय हादसा

एमपी : सड़क हादसे में 2 सगे भाइयों समेत 3 की मौत, तेरहवीं कार्यक्रम का सामान लेकर लौटते समय हादसा

प्रेषित समय :11:16:37 AM / Sun, Apr 12th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

देवास. एमपी के देवास में भोपाल हाइवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों को मौत हो गई. घटना देर रात डेढ़ बजे रात नेवरी फाटा के पास हुई. जिसमें अनियंत्रित होकर एक कार पलट गई. हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

जानकारी के अनुसार, सभी युवक अपने दादाजी की तेरहवीं के कार्यक्रम के लिए सामग्री लेने सोनकच्छ गए थे. देर रात लौटते समय नेवरी फाटा के पास उनकी कार को किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत

हादसे में मोहित पिता दिनेश नागर (22 वर्ष), निवासी ग्राम गुनाई भौरासा, शुभम पिता राजेश नागर (24 वर्ष) और प्रदीप पिता राजेश नागर (20 वर्ष), दोनों निवासी दूधलाई सोनकच्छ की मौके पर ही मौत हो गई. सभी मृतक किसान परिवार से थे. वहीं सचिन, निवासी सुल्पाखेड़ा बरोठा इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर राहुल गेहलोत द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया. हालत गंभीर होने पर उन्हें आगे उपचार के लिए निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया.
मृतक परिजन विकास धाकड़ ने बताया कि दादाजी के नुक्ते का कार्यक्रम रविवार को था. जिसके लिए सभी युवक सोनकच्छ से सामान लेकर अपने गांव लौट रहे थे. सभी खेती का कार्य करते थे और आपस में रिश्तेदारी में जुड़े हुए थे. हादसे के समय मोहित कार चला रहा था और गाड़ी उसी की बताई जा रही है.
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-