मुंबई. सोमवार, 13 अप्रैल को सेंसेक्स 703 अंक की गिरावट के साथ 76,848 पर बंद हुआ. निफ्टी में भी 208 अंकों की गिरावट रही, ये 23,843 पर आ गया. आज के कारोबार में चौतरफा बिकवाली के बीच मेटल के शेयरों में सबसे कम गिरावट रही, जबकि ऑटो और एफएमसीजी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखी गई.
ईरान और अमेरिका के बीच पाकिस्तान में चली 21 घंटे की लंबी बातचीत बिना किसी समझौते के खत्म हो गई. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि वे बिना किसी डील के वापस लौट रहे हैं. इसका सीधा असर दुनियाभर के बाजारों पर दिख रहा है.
ब्रेंट क्रूड एक बार फिर से 100 डॉलर प्रति बैरल के पार
ईरान के साथ शांति वार्ता फेल होने के बाद अमेरिकी नौसेना ने ईरान के बंदरगाहों की नाकेबंदी करने की तैयारी कर ली है. ऐसे में ब्रेंट क्रूड एक बार फिर से 100 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया है. ये आज 7 प्रतिशत से ज्यादा चढ़कर 102 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

