छत्तीसगढ़: चार ट्रेनें कैंसिल, बिलासपुर-रायपुर के बीच 17 और 19 अप्रैल को नहीं चलेंगी गाडिय़ां, ये है कारण

छत्तीसगढ़: चार ट्रेनें कैंसिल, बिलासपुर-रायपुर के बीच 17 और 19 अप्रैल को नहीं चलेंगी गाडिय़ां, ये है कारण

प्रेषित समय :17:36:40 PM / Wed, Apr 15th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

बिलासपुर. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) के रायपुर मंडल के निपनिया-भाटापारा सेक्शन में निर्माण कार्य के चलते चार ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है. इस काम के चलते बिलासपुर-रायपुर के बीच 17 और 19 अप्रैल को मैमू लोकल ट्रेनों का परिचालन बंद रहेगा. भीषण गर्मी में ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों की परेशानियां बढ़ जाएंगी.

रेलवे प्रशासन का कहना है कि बिलासपुर जोन में तीसरी और चौथी लाइन के साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का काम तेजी से चल रहा है. इसी कड़ी में रायपुर मंडल के निपनिया-भाटापारा सेक्शन बीच किमी अंडरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है. इसके लिए ट्रैफिक-सह पावर ब्लॉक लिया जा रहा है. इस वजह से कुछ यात्री गाडिय़ों का परिचालन प्रभावित रहेगा.

रद्द होने वाली गाड़ियां

17 एवं 19 अप्रैल को गाड़ी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी.
17 एवं 19 अप्रैल को गाडी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी.
17 एवं 19 अप्रैल को गाड़ी संख्या 68861/68862 गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर रद्द रहेगी.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-