प्रयागराज में ट्रेन से कटकर 4 युवकों की मौत, एक कूदा, 4 उसके पीछे उतरे हुए हादसे का शिकार

प्रयागराज में ट्रेन से कटकर 4 युवकों की मौत, एक कूदा, 4 उसके पीछे उतरे हुए हादसे का शिकार

प्रेषित समय :21:48:35 PM / Wed, Apr 15th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

प्रयागराज. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार 15 अप्रैल की देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया. करछना के पचदेवरा क्षेत्र में बिहार निवासी चार युवकों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई.

बताया गया है कि बिहार निवासी कुछ लोग अपने-अपने परिवार के साथ मीरजापुर की ओर जा रहे थे. सभी कालका एक्सप्रेस में सवार थे. रामपुर और भीरपुर रेलवे स्टेशन के बीच दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन पर पचदेवरा गांव के पास एक व्यक्ति चलती ट्रेन से कूदा, इससे उसकी मौत हो गई.

इस पर कालका एक्सप्रेस रुक गई तो उसमें सवार तीन मजदूर नीचे पटरी पर उतर गए. इसी दौरान दूसरी दिशा से पुरुषोत्तम एक्सप्रेस आई, जिसकी चपेट में आने से तीन अन्य मजदूरों की मौत हो गई. हादसे का पता चलते ही अफरातफरी मच गई. पुलिस, जीआरपी, आरपीएफ मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है. डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने बताया कि कुल चार लोगों की मौत हुई है, जिसमें एक मीरजापुर व एक बिहार का रहने वाला था.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-