अमरनाथ यात्रा: जबलपुर में पंजीयन के लिए पीएनबी रामपुर शाखा में उमड़ी भीड़, भारी अव्यवस्था के बीच लोगों में उत्साह

अमरनाथ यात्रा: जबलपुर में पंजीयन के लिए पीएनबी रामपुर शाखा में उमड़ी भीड़, भारी अव्यवस्था के बीच लोगों में उत्साह

प्रेषित समय :16:15:30 PM / Wed, Apr 15th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. संस्कारधानी जबलपुर व आसपास के जिलों से हजारों की संख्या में बाबा अमरनाथ के दर्शनों को लोग जाते हैं. इस बार इसके लिए जबलपुर में रजिस्ट्रेशन की जिम्मेदारी पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) रामपुर शाखा को दी गई हैं, जहां पर 15 अप्रैल से पंजीयन कराने हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं, लेकिन यहां की अव्यवस्था से लोग परेशान हो रहे हैं.

यात्रा के अग्रिम आफलाइन पंजीकरण की शुरुआत आज 15 अप्रैल से हुई है, जिसके बाद बड़ी संख्या में भक्त रजिस्ट्रेशन कराने के लिए पहुंचने लगे हैं. 15 अप्रैल से शुरू हुए ऑफलाइन पंजीकरण के पहले ही दिन जबलपुर के रामपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.

आगामी 3 जुलाई से प्रारंभ होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए अग्रिम ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की जिम्मेदारी केवल पीएनबी को सौंपी गई है. शहर में एकमात्र अधिकृत बैंक शाखा होने के कारण यहां रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिससे बैंक परिसर के बाहर लंबी कतारें लग गईं और अव्यवस्था की स्थिति निर्मित हो गई.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-