पश्चिम मध्य रेलवे में मनाया गया बाबा साहेब का 136वां जन्म दिवस, जीएम ने दी श्रद्धांजलि

पश्चिम मध्य रेलवे में मनाया गया बाबा साहेब का 136वां जन्म दिवस, जीएम ने दी श्रद्धांजलि

प्रेषित समय :19:25:28 PM / Wed, Apr 15th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को मनाई जाती है. इसी के उपलक्ष में संपूर्ण पश्चिम मध्य रेलवे में भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर का 136वां जन्म दिवस मनाया गया. मुख्य समारोह पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक कार्यालय के प्रांगण में बुधवार 15 अप्रैल को आयोजित किया गया.

इस अवसर पर पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक श्री दिलीप कुमार सिंह ने डॉ. अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया एवं दीप प्रज्जवलित कर पुष्प अर्पित किये. साथ ही वरिष्ठ उपमहाप्रबंधक एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री नीरज कुमार, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री एस. डी. पाटीदार, प्रमुख संकेत एवं दूरसंचार अभियंता श्री एकनाथ मोहकर, प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक श्री राजेश कुमार मण्डल, प्रमुख मुख्य इंजीनियर श्री आशुतोष, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक श्री मनोज कुमार गुप्ता, प्रधान वित्त सलाहकार सुश्री मनजीत कौर, प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर श्री मुकेश, प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी श्री मनोज गुरमुखि, प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री राजीव कुमार यादव, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री एम. विजय कुमार, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) श्री एम.एस. हाशमी, मुख्य वाणिज्य प्रबंधक श्रीमती रश्मि बघेल एवं सचिव महाप्रबंधक श्री जे पी सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारियों एवं रेल कर्मचारियों ने भी डॉ. अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किये.

श्रीमती सुजाता इंगले एवं अन्य द्वारा बौद्ध वंदना प्रस्तुत की गई तदोपरांत मुख्य कार्मिक अधिकारी/आईआर श्री अजय कुमार दीक्षित ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम का संचालन सहायक कार्मिक अधिकारी/कल्याण श्री अभय कुमार गुप्ता द्वारा किया गया.  

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-