नई दिल्ली. दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज दोपहर दो बजे के लगभग स्पाइसजेट का विमान अकासा एयर के विमान से टकरा गया. जानकारी के मुताबिक अकासा एयर की दिल्ली से हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट नंबर क्यूपी 1406 पार्किंग बे से पुशबैक कर रहा था, तभी लेह से दिल्ली आया स्पाइसजेट का बी 737-700 विमान टेक्सी वे से गेट की तरफ बढ़ते समय उससे टकरा गया.
हादसे में स्पाइसजेट विमान के राइट विंगलेट टूट गया. वहीं, अकासा के प्लेन के लेफ्ट होरिजोंटल स्टेबलाइजर को नुकसान पहुंचा है. इस घटना के बाद ग्राउंड क्रू ने तुरंत ही दोनों प्लेन के सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से निकाल लिया. घटना के बाद स्पाइसजेट और अकासा के प्लेन दिल्ली में ही ग्राउंड कर दिए गए हैं, यानी इन्हें अगली उड़ाने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाएगा. घटना की जांच की जा रही है. अकासा एयरलाइंस के प्रवक्ता ने बताया कि अकासा एयर की दिल्ली से हैदराबाद जा रही फ्लाइट क्तक्क 1406 को 16 अप्रैल 2026 को वापस बे (पार्किंग एरिया) में लौटना पड़ा. ग्राउंड टीम यात्रियों को जल्द से जल्द हैदराबाद भेजने के लिए ऑप्शनल इंतजाम कर रही है.
मार्च 2026- इंडिगो फ्लाइट का इंजन फेल, दूसरे इंजन से दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग
विशाखापट्टनम से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6श्व 579 की दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंजन बंद होने की वजह से इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी. फ्लाइट में 160 यात्री सवार थे. विमान की सुरक्षित लैंडिंग के लिए एयरपोर्ट के रनवे 28 पर फुल इमरजेंसी लागू की गई थी. जिस बोइंग 737 विमान के इंजन में खराबी आई, वह तुर्की की कोरेनडन
एयरलाइन्स से लीज पर लिया गया है.
जनवरी 2026- लखनऊ में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 275 यात्री थे, सऊदी जाते वक्त तकनीकी खराबी आई
जनवरी 2026 में उत्तर प्रदेश के लखनऊ एयरपोर्ट से सऊदी अरब जा रहे एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी. सूत्रों के मुताबिक, जब विमान मुंबई के पास पहुंचा, तब केबिन प्रेशर में समस्या आ गई. इसके चलते कुछ यात्रियों को सांस लेने में परेशानी होने लगी. यह विमान सऊदिया अरबिया एयरलाइंस का था. फ्लाइट जेद्दा जा रही थी. विमान में 275 यात्री, 4 पायलट और 6 कू्र मेंबर सवार हैं

