-प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी, बॉलीवुड एस्ट्रो एडवाइजर (व्हाट्सएप- 8875863494)
* अक्षय तृतीया - 19 अप्रैल 2026, रविवार
* अक्षय तृतीया पूजा मुहूर्त - 10:49 एएम से 12:32 पीएम
* तृतीया तिथि प्रारम्भ - 19 अप्रैल 2026 को 10:49 एएम बजे
* तृतीया तिथि समाप्त - अप्रैल 2026 को 07:27 एएम बजे
* अक्षय तृतीया... किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत के लिए सर्वोत्तम अवसर है.
* अक्षय, मतलब... जिसका कभी क्षय ना हो अर्थात कभी नष्ट नहीं होने वाला... धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन जो भी शुभ कार्य किए जाते हैं उनका अनेक गुणा फल मिलता है.
* इस दिन बिना पंचांग देखे कोई भी शुभ कार्य... विवाह, गृह प्रवेश आदि किया जा सकता है.
* अक्षय तृतीया के दिन सोना इसलिए खरीदते हैं ताकि घर-परिवार की सुख-समृद्धि बढ़ती रहे.
* अक्षय तृतीया के दिन दान का विशेष महत्व है... इससे अनंत शुभफल की प्राप्ति होती है.
* धर्मग्रंथों के अनुसार... अक्षय तृतीया के दिन पितरों के लिए किया गया पिंडदान आदि कोई भी दान अक्षय फल प्रदान करता है.
* इस अवसर पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है... पवित्र गंगा स्नान के पश्चात दान पुण्य करने से समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं.
श्री गौमाता धर्म-कर्म पंचांग, चौघड़िया - 19 अप्रैल 2026
शक सम्वत 1948, विक्रम सम्वत 2083, अमान्त महीना वैशाख, पूर्णिमान्त महीना वैशाख, वार रविवार, पक्ष शुक्ल, तिथि द्वितीया - 10:49 ए एम तक, नक्षत्र भरणी - 07:10 ए एम तक, क्षय नक्षत्र कृत्तिका - 04:35 ए एम (20 अप्रैल 2026) तक, योग आयुष्मान् - 08:02 पी एम तक, करण कौलव - 10:49 ए एम तक, द्वितीय करण तैतिल - 09:07 पी एम तक, सूर्य राशि मेष, चन्द्र राशि मेष - 12:31 पी एम तक, राहुकाल 05:19 पी एम से 06:55 पी एम, अभिजित मुहूर्त 12:06 पी एम से 12:57 पी एम
राशिफल- 19 अप्रैल 2026
* मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, कुम्भ राशिवालों के लिए 12:31 पीएम तक उत्तम समय, शेष राशियों के लिए सामान्य दिन. कन्या राशि में जन्मे लोगो के लिए अष्टम चन्द्र, सतर्क रहें, शिवोपासना करें!
* दिन का चौघड़िया
उद्वेग - 06:08 से 07:44
चर - 07:44 से 09:20
लाभ - 09:20 से 10:56
अमृत - 10:56 से 12:32
काल - 12:32 से 02:07
शुभ - 02:07 से 03:43
रोग - 03:43 से 05:19
उद्वेग - 05:19 से 06:55
* रात्रि का चौघड़िया
शुभ - 06:55 से 08:19
अमृत - 08:19 से 09:43
चर - 09:43 से 11:07
रोग - 11:07 से 12:31
काल - 12:31 से 01:55
लाभ - 01:55 से 03:19
उद्वेग - 03:19 से 04:43
शुभ - 04:43 से 06:07
* चौघडिय़ा का उपयोग कोई नया कार्य शुरू करने के लिए शुभ समय देखने के लिए किया जाता है.
* दिन का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* रात का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्यास्त से अगले दिन सूर्योदय के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* अमृत, शुभ, लाभ और चर, इन चार चौघडिय़ाओं को अच्छा माना जाता है और शेष तीन चौघडिय़ाओं- रोग, काल और उद्वेग, को उपयुक्त नहीं माना जाता है.
* यहां दी जा रही जानकारियां संदर्भ हेतु हैं, विभिन्न पंचांगों, धर्मग्रथों से साभार ली गई है, स्थानीय समय, परंपराओं और धर्मगुरु-ज्योतिर्विद् के निर्देशानुसार इनका उपयोग कर सकते हैं, क्योंकि यहां दिया जा रहा समय अलग-अलग शहरों में स्थानीय समय के सापेक्ष थोड़ा अलग हो सकता है.
* अपने ज्ञान के प्रदर्शन एवं दूसरे के ज्ञान की परीक्षा में समय व्यर्थ न गंवाएं क्योंकि ज्ञान अनंत है और जीवन का अंत है!
आज का दिनः 19 अप्रैल 2026, अक्षय तृतीया- शुभ कार्य की शुरुआत के लिए सर्वोत्तम अवसर!
प्रेषित समय :22:12:56 PM / Sat, Apr 18th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

