सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवारों की मौत, शहपुरा-धनवतंरी नगर में हादसा

सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवारों की मौत, शहपुरा-धनवतंरी नगर में हादसा

प्रेषित समय :17:26:53 PM / Sun, Apr 19th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित शहपुरा में मोटरसाइकल सवार युवक की कार की टक्कर से मौत हो गई. इसी तरह धनवतंरी नगर अज्ञात वाहन ने प्रियांशु दुबे नामक युवक को टक्कर मारकर कुचल दिया. हादसे में प्रियांशु की मौके पर ही मौत हो गई.

सड़क पार करते वक्त कार ने टक्कर मारी-

पुलिस के अनुसार ग्राम नटवारा निवासी संतोष सिंह राजपूत मोटर साइकल में गैस सिलेंडर रखकर शहपुरा से अपने के लिए निकले, जब वे नटवारा चौराहा से आगे बढ़ रहे थे, इस दौरान पीछे से आई कार के चालक ने टक्कर मार दी. जिससे संतोष सिंह मोटर साइकल सहित गिरकर घिसट गए, हादसे में उनके सिर में गंभीर चोटें आने से मौके पर ही मौत हो गई.

अज्ञात वाहन के कुचलने से मौत-

इसी तरह धनवतंरी नगर बहदन पुल के पास रात 9 बजे के लगभग मोटर साइकल सवार प्रियांशु दुबे उम्र 20 वर्ष अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. जिससे प्रियांशु सामने की ओर गिरा, जिसे वाहन कुचलते हुए वाहन निकल गया. हादसे में प्रियांशु के सिर, चेहरे व कंधे में गंभीर चोटें आने से मौके पर ही मौत हो गई.