जबलपुर. एमपी के जबलपुर में एक पत्नी अपने पति की सुरक्षा को लेकर पुलिस से मदद मांगने पहुंची. युवती का कहना है कि वह अपने पति से बहुत प्यार करती है, लेकिन उसकी एक्स गर्लफ्रेंड लगातार फोन कर धमकी दे रही है कि वह कभी भी उसके खिलाफ रेप की एफआईआर दर्ज करा देगी.
पीडि़ता ने पुलिस अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है. इस मामले में डीएसपी ने आवेदन लेकर आश्वस्त किया है कि किसी भी तरह की झूठी या गलत कार्रवाई नहीं होने दी जाएगी.
बताया गया है कि शिवानी लोधी निवासी ग्राम सगड़ाए अपने परिजनों के साथ एसपी ऑफिस पहुंची. उसने बताया कि वह शुभम लोधी से प्रेम करती है और 3 मार्च 2026 को दोनों ने कोर्ट और मंदिर में विवाह किया. दोनों परिवार इस रिश्ते के लिए राजी हैं और परिजनों की सहमति से 21 अप्रैल 2026 को शादी की तारीख तय की गई है. शादी के कार्ड भी बांटे जा चुके हैं और होटल व कैटरिंग की व्यवस्था भी हो चुकी है. रिश्तेदारों का आना शुरू हो गया है.
शिवानी ने बताया कि विवाह से पहले शुभम ने उसे बताया था कि उसकी पहले रौनक शर्मा उर्फ श्वेता विरहा ;निवासी ओमतीद्ध से दोस्ती थीए जो अब समाप्त हो चुकी है. शिवानी का आरोप है कि शादी की जानकारी मिलने के बाद श्वेता उसे और उसके पति को ब्लैकमेल कर धमका रही है. वह कह रही है कि शादी से पहले ही शुभम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर उसे जेल भिजवा देगी. शिवानी का कहना है कि शादी से पहले वह और शुभम, श्वेता से मिले थे. उस समय श्वेता ने स्पष्ट कहा था कि अब उसका शुभम से कोई संबंध नहीं है और दोनों अपनी जिंदगी में खुश रहें. उसने यह भी कहा था कि वह कभी उनके बीच नहीं आएगी. लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह लगातार फोन कर परेशान कर रही है.
पहले भी हुई थी शिकायत, जांच में निकली झूठी
शिवानी के मुताबिक 23 जनवरी 2023 को श्वेता ने भेड़ाघाट थाना में शुभम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस जांच में यह सामने आया कि शिकायत झूठी थी और ब्लैकमेलिंग के उद्देश्य से की गई थी. इसके बावजूद वह अब भी लगातार परेशान कर रही है और धमकी दे रही है कि शादी से पहले शुभम को झूठे केस में फंसा देगी. शिवानी का यह भी आरोप है कि श्वेता ने अलग-अलग नामों से सोशल मीडिया पर अकाउंट बना रखे हैं. जिनके जरिए धमकियां दी जा रही हैं. जैसे-जैसे शादी की तारीख नजदीक आ रही है. शुभम को फोन कर मिलने के लिए बुलाया जा रहा है और पैसों की मांग भी की जा रही है. उन्हें आशंका है कि पैसे नहीं देने पर श्वेता पुलिस में झूठी एफआईआर दर्ज करा सकती है.
वैवाहिक जीवन बर्बाद होने का डर-
पुलिस अधिकारियों को शिवानी ने बताया कि उनका वैवाहिक जीवन शुरू होने से पहले ही संकट में आ गया है. अगर उसके पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो जाती हैए तो दोनों परिवारों की इज्जत पर असर पड़ेगा. शिवानी के अनुसार 23 जनवरी 2023 के बाद से शुभम और रौनक शर्मा उर्फ श्वेता विरहा के बीच कोई बातचीत नहीं हुई. अब जब उनकी शादी तय हो गई है तो श्वेता ने जानकारी जुटाकर फिर से शुभम को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

