जबलपुर की बरगी नहर में डूबीं 3 लड़कियां, तीनों एक ही परिवार की, नहर में नहाने गई थीं

जबलपुर की बरगी नहर में डूबीं 3 लड़कियां, तीनों एक ही परिवार की, नहर में नहाने गई थीं

प्रेषित समय :14:51:03 PM / Thu, Apr 23rd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में बरगी के ग्राम सालीबाड़ा में आज सुबह करीब 11 बजे नहर में तीन लड़कियां डूब गईं. एक ही परिवार की पांच लड़कियां नहाने के लिए नहर में उतरी थीं. घटना की सूचना मिलते ही बरगी थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया. करीब तीन घंटे से सर्च ऑपरेशन जारी है.

बताया गया है कि सालीबाड़ा में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए दो लड़कियां जबलपुर से आई थीं, जबकि अन्य लड़कियां पास के ही गांव की रहने वाली हैं. लापता लड़कियों की पहचान शीतल पटेल (16) निवासी कटियाघाट, तनु पटेल (14) और सानिया पटेल (14) के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नहर किनारे मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन गहरे पानी में बह जाने के कारण तीनों का पता नहीं चल सका है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-