बहराइच. उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. यहां नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत कलेक्ट्रेट पर आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान हादसा हो गया. पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक अनुपमा जायसवाल आग की लपटों की चपेट में आ गई. इस हादसे में विधायक जायसवाल का चेहरा झुलस गया है.
विधायक का चेहरा झुलसते ही मौके पर हड़कंप मच गया. डीएम अक्षय त्रिपाठी एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी मौके पहुंच गए. विधायक को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां से लखनऊ रेफर किया गया है.
विधायक को रेफर किया गया लखनऊ
भाजपा महिला मोर्चा ने पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया था. इस कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी थे. महिलाएं पुतला लेकर डीएम कार्यालय की ओर चलीं. नारेबाजी की. चौराहे पर दहन करते समय विधायक का चेहरा झुलस गया. वहां हड़कंप मच गया. लोगों ने पानी से किसी तरह आग को बुझाया और चेहरे पर राहत दी. उसके बाद मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर किया गया है. इस मौके पर सांसद डॉ.आनंद गोंड भी थे.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

