जबलपुर. एमपी के जबलपुर में पाटन के ग्राम नीची नुनसर में शराब पार्टी करते वक्त युवकों के बीच आपस में झगड़ा हो गया. जिसके चलते तीन युवकों ने मनीष चढ़ार के साथ जमकर मारपीट की, इकसे बाद गला घोंटकर हत्या कर दी. मनीष की हत्या को लेकर गांव में तनाव का माहौल व्याप्त हो गया. पुलिस ने मामले मेें प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है.
पुलिस के अनुासर ग्राम नीची नुनसर में दोपहर दो बजे के लगभग विवेक पटेल, अभिषेक पटेल, पारस उर्फ कान्हा पटेल बरगद के पेड़ के नीचे बैठकर पार्टी कर रहे थे. इस बीच किसी बात को लेकर मनीष से विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा की तीनों ने मनीष के साथ मारपीट कर दी. मनीष के साथ मारपीट होने की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए, देखा तो तीनों युवकों द्वारा जातिगत सम्बोधित करते हुए पीटा जा रहा है. इस बीच मनीष का गमछा से गला घोंट दिया गया.
परिजनों के शोर मचाते हुए तीनों युवक मौके से भाग निकले. इधर मनीष को परिजन घर लेकर आ गए और बरामदे में लिटा दिया. शाम 6 बजे के लगभग मनीष की तबियत बिगड़ी तो परिजन अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, इस बीच उसकी मौत हो गई. मनीष की मौत की खबर मिलते ही पुलिस पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है. घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल व्याप्त रहा. पुलिस द्वारा आरोपियों को पकडऩे के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

