पंजाब : रेलवे ट्रैक पर आईईडी धमाका, पटरी टूटी, पास ही चिथड़े उड़ी लाश भी मिली, जांच एजेंसियां मौके पर पहुंची

पंजाब : रेलवे ट्रैक पर आईईडी धमाका, पटरी टूटी, पास ही चिथड़े उड़ी लाश भी मिली, जांच एजेंसियां मौके पर पहुंची

प्रेषित समय :10:44:21 AM / Tue, Apr 28th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

चंडीगढ़. अंबाला से अमृतसर रेल फ्रेट कॉरिडोर लाइन पर सोमवार 27 अप्रैल की देर रात आईईडी धमाका हुआ. यह घटना रेलवे स्टेशन राजपुरा-शंभू के नजदीक हुई. सूचना मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ, पंजाब पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां घटनास्थल पर पहुंच गईं और जांच शुरू कर दी गई.

रिपोर्ट के अनुसार, कुछ समय पहले ही रेल लाइनों पर सुरक्षा संबंधी धमकी मिली थी, जिसे पुलिस ने हल्के में लिया और कोई जांच नहीं हुई. इसके बाद यह घटना हुई है.  घटनास्थल के पास एक अज्ञात शव भी बरामद किया गया है, जिसके चिथड़े उड़ गए थे. उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं. शव के अवशेषों के साथ पगड़ी भी मिली है, जिसमें बाल लिपटे हुए थे.

पुलिस का कहना है कि यह व्यक्ति ब्लास्ट करने आया था, जो खुद भी उड़ गया. स्थानीय पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है. पुलिस का कहना है कि यह बड़ी घटना है, इसलिए केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां भी जांच के लिए मौके पर पहुंच रही हैं. रेलवे ट्रैक पर धमाके की सूचना मिलते ही रात में टीमें जांच के लिए पहुंची थीं. पटरी के साथ में बिछाए गए तार मिले, जिससे संभावना जताई गई कि यहां ढ्ढश्वष्ठ धमाका हुआ है. धमाके की सूचना मिलते ही रात में टीमें जांच के लिए पहुंची थीं. पटरी के साथ में बिछाए गए तार मिले, जिससे संभावना जताई गई कि यहां ढ्ढश्वष्ठ धमाका हुआ है.

यूपी-हरियाणा नंबर की 2 बाइक बरामद

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटनास्थल के पास से 2 मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं, जो यूपी और हरियाणा नंबर की बताई जा रही हैं. पुलिस इनकी पड़ताल करने में जुटी हुई है. जहां घटना हुई है, वह हरियाणा के पास लगता सुनसान इलाका है.

एसएसपी ने घटनाक्रम पर ये कहा

इस घटना के संबंध में पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि कल देर रात पटियाला पुलिस को शंभू-हरियाणा बॉर्डर के पास एक रेलवे ट्रैक पर कम तीव्रता वाले विस्फोट (लो इंटेंसिटी एक्सप्लोजन) की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही डीआईजी पटियाला रेंज और अन्य वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए. एसएसपी ने बताया- मौके का मुआयना कर पता चला कि यह केवल एक विस्फोट नहीं था, बल्कि बड़ा बम धमाका करने का एक प्रयास (अटेम्प्टेड डिटोनेशन) था. जो व्यक्ति धमाका करने की कोशिश कर रहा था, उसकी इस प्रयास के दौरान मौत हो गई और उसका शव मौके से बरामद किया गया.

व्यक्ति की जान या संपत्ति का कोई नुकसान नहीं हुआ. पुलिस ने मौके से एक सिम कार्ड सहित अन्य सबूत बरामद किए हैं. इस पूरे षड्यंत्र का पर्दाफाश करने के लिए तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है और इसमें जीआरपी, पीएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को भी शामिल किया गया है.

पुलिस ने हल्के में ली धमकी

एक सप्ताह पहले ही अज्ञात ईमेल के जरिए पंजाब व हरियाणा में रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. ईमेल में बाकायदा 24 अप्रैल को 8:11 मिनट पर अंबाला से लेकर दिल्ली तक रेलवे ट्रैक पर धमाके करने की धमकी दी गई थी. पंजाब में भी लुधियाना, अमृतसर, बठिंडा, फिरोजपुर में रेलवे ट्रैक उड़ाने की धमकी थी. इस धमकी को रेलवे पुलिस और जांच एजेंसियों ने हल्के में लिया और नतीजन धमकी देने वालों ने वारदात को अंजाम दे दिया.
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-