जबलपुर. आल इंडिया रिटायर्ड रेलवे मेंस फेडरेशन (एआईआरआरएफ) के तत्वावधान में मंगलवार 28 अप्रैल को रिटायर्ड रेल कर्मचारियों की मासिक बैठक आयोजित की गई. इस बैठक के दौरान रेलवे अस्पताल से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की गई. साथ ही 8वें पे कमीशन से संबंधित आने वाली उपलब्धियों एवं समस्याओं सरकार के रुख के बारे में विस्तार से चर्चा की गई.
मार्च में रिटायर 5 रेल कर्मचारियों ने सदस्यता ली
इस मौके पर मार्च 2026 में रेल सेवा से रिटायर हुए 5 कर्मचारियों ने फेडरेशन की सदस्यता ग्रहण की. साथ ही 06 रिटायर्ड रेलवे कर्मचारियों का जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया गया. इस मीटिंग में करीब 100 रेल कर्मचारी उपस्थित रहे. इस बैठक में विशेष तौर पर जोनल महामंत्री नवीन लिटोरिया, मंडल अध्यक्ष तेजिन्दर गुडलू, शाखा सचिव देवेंद्र सिंह, शाखा अध्यक्ष केजी गोस्वामी बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारी, पदाधिकारी मौजूद रहे.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

