जबलपुर. एमपी के जबलपुर में पदस्थ पुलिस सब इंस्पेक्टर प्रभाकर सिंह परिहार को थल सेना के अध्यक्ष उपेन्द्र द्विवेदी ने सम्मानित किया है. उन्होने विशिष्ट सेवा/अति विशिष्ट सेवा हेतु पदक व प्रशस्ति पत्र प्रदाना किया गया. ,
मध्य प्रदेश, बिहार, उडिसा मध्य एरिया जबलपुर में आयोजित समारोह में भारतीय सेना से हवलदार के पद से सेवा निवृत्त वर्तमान मध्यप्रदेश पुलिस जिला जबलपुर मे पदस्थ उप निरीक्षक प्रभाकर सिंह परिहार को सेना से सेवा निवृत्त होने के पश्चात अपनी सार्थक कर्तव्यनिष्ठा एवं कार्यदक्षता का परियच देते हुये देश भक्ति को सर्वप्रथम रखते हुये देश की प्रगति में अनमोल योगदान देते हुये देश के नागरिकों तथा अन्य पूर्व सैनिकों के लिये अद्वत उदाहरण प्रस्तुत करने पर थल सेना अध्यक्ष श्री उपेन्द्र द्विवेदी द्वारा सम्मानित किया गया गया.
उप निरीक्षक प्रभाकर सिंह परिहार को सम्मानित किये जाने पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह द्वारा उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये बधाई दी गयी.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

