जबलपुर: मदन महल स्टेशन पर वापसी वाली यात्री ट्रेनों में जल आपूर्ति की विशेष व्यवस्था संभाली

जबलपुर: मदन महल स्टेशन पर वापसी वाली यात्री ट्रेनों में जल आपूर्ति की विशेष व्यवस्था संभाली

प्रेषित समय :17:26:15 PM / Thu, Apr 30th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. पमरे के जबलपुर रेल मंडल द्वारा ग्रीष्मकाल के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण पहल की गई है. मंडल के अंतर्गत मदन महल रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म से वापसी (रिटर्न) करने वाली यात्री गाडिय़ों में पानी भरने की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है.

यांत्रिक विभाग द्वारा किए जा रहे इस कार्य के अंतर्गत उन गाडिय़ों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है जो प्लेटफॉर्म से ही अपनी वापसी यात्रा प्रारंभ करती हैं, ताकि यात्रियों को यात्रा के दौरान पेयजल की किसी प्रकार की कमी का सामना न करना पड़े.

मंडल रेल प्रबंधक के मार्गदर्शन में 3 विभागों यांत्रिक, इंजीनियरिंग एवं विद्युत विभाग के समन्वित प्रयासों से यह व्यवस्था लागू की जा रही है. इस पहल से विशेष रूप से ग्रीष्मकाल में यात्रियों को राहत मिलेगी और उनकी यात्रा अधिक सुगम एवं आरामदायक बनेगी. जबलपुर मंडल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने हेतु निरंतर प्रयासरत है और भविष्य में भी इस प्रकार की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जाता रहेगा.
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-