हैदराबाद में भीषण सड़क हादसा: खड़ी लॉरी से टकराई तेज रफ्तार कार, मौके पर ही 6 लोगों की मौत

हैदराबाद में भीषण सड़क हादसा: खड़ी लॉरी से टकराई तेज रफ्तार कार, मौके पर ही 6 लोगों की मौत

प्रेषित समय :21:31:29 PM / Fri, May 1st, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

हैदराबाद. तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में शुक्रवार को आउटर रिंग रोड (ओआरआर) पर एक तेज रफ्तार कार के सड़क पर खड़ी लॉरी से टकरा जाने के कारण छह लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.

पुलिस के मुताबिक यह दुर्घटना आज अपराह्न हुई जब तेज रफ्तार कार ने लॉरी को पीछे से टक्कर मार दी, जिसके कारण मौके पर ही छह लोगों की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. खबर के मुताबिक, आउटर रिंग रोड एग्जिट-16 पर खड़ी एक लॉरी को एक कार ने पीछे से टक्कर मार दी. मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं.

सड़क हादसा इतना भीषण था कि, कार लॉरी के पिछले हिस्से में जा फंसी. पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया. बड़ी मुश्किल से गाड़ी से शव निकाले गए. हादसे के समय कार में सात लोग सवार थे. माना जा रहा है कि हादसे का कारण तेज स्पीड थी. पुलिस ने सभी मरने वालों की पहचान सिरसिला के रहने वालों के तौर पर की है. ये सभी हैदराबाद के रहने वाले थे और घटना के समय यादगिरी गुट्टा से लौट रहे थे. मरने वाले सभी एक ही परिवार के हैं.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-