जबलपुर. जिले के नर्मदा नदी पर बने बरगी बांध हादसे के बाद सियासत गरमा गई है. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मौके पर पहुंचकर सरकार को आड़े हाथों लिया. उन्होंने इसे शुद्ध रूप से लापरवाही करार देते हुए मांग की कि केवल जांच नहीं, बल्कि दोषियों पर तत्काल आपराधिक प्रकरण दर्ज होना चाहिए.
सिंघार ने तीखा सवाल किया कि सरकार अपने भ्रष्ट अधिकारियों को बचाना चाहती है या केरल और दिल्ली से आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहती है? उन्होंने मुख्यमंत्री से तत्काल संज्ञान लेने की अपील करते हुए पूछा कि क्या सरकार 24 घंटे के भीतर पीड़ित परिवारों को न्याय दिला पाएगी? विपक्ष का आरोप है कि सरकार हमेशा हादसे के बाद ही जागती है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

