जबलपुर में पनागर रोड पर दुर्घटना, एक्टिवा सवार एक युवक की मौत, दो गंभीर

जबलपुर में पनागर रोड पर दुर्घटना, एक्टिवा सवार एक युवक की मौत, दो गंभीर

प्रेषित समय :16:33:43 PM / Sat, May 2nd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में पनागर में बंजारी माता मोड़ पर हुई दुर्घटना में एक्टिवा सवार एक युवक की मौत हो गई. वहीं दो युवकों के शरीर पर गंभीर चोटें आई है. जिन्हे इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में भरती कराया गया है. जहां पर दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है.

बताया गया है कि ग्राम मोहतरा गोसलपुर निवासी अमरीप चौधरी उम्र 35 वर्ष अपने रिश्ते के जीजा मंगली चौधरी व रामचरण चौधरी के साथ मोटर साइकल से पनागर में आयोजित एक लगुन कार्यक्रम में जाने के लिए एक्टिवा से निकले, जब वे पनागर में बंजारी माता मोड़ से आगे बढ़ रहे थे, इस दौरान हुई दुर्घटना में तीनों युवकों के शरीर पर गंभीर चोटें आई. राह चलते लोगों ने देखा तो इनमें से कुछ ने पहचान लिया. तत्काल की पुलिस व घायलों के परिजनों को खबर दी. मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल पहुंचाया. जहां पर मंगली चौधरी को डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. वहीं अमरदीप व रामशरण की हालत को देखते हुए भरती कर लिया है. घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई थी, यहां तक कि दोनों वाहनों की लाइन लगी रही. पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाया, इसके बाद यहां वाहनों की आवाजाही शुरु हो सकी. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-