छपरा. बिहार के छपरा में तेज रफ्तार ट्रक ने आर्केस्ट्रा के 10 कलाकारों को कुचल दिया. हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है. 6 की हालत गंभीर बनी है. बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह सभी कलाकार एक पिकअप में बैठकर जा रहे थे.
इसी दौरान स्पीड ब्रेकर की वजह से पिकअप के पिछले हिस्से में बैठे सभी लोग सड़क पर गिर गए. लोगों के गिरते ही छपरा की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया. हादसे में 3 डांसर्स की मौत हुई है.
हादसे के बाद सभी के शव सड़क पर बिखरे थे. 3 शवों के सिर गायब थी. ट्रक सिर कुचलते हुए गुजर गया. आसपास मांस के टुकड़े बिखरे थे. मृतकों की पहचान राहुल, अवधेश, प्रीति और सोनी के तौर पर हुई है.
छपरा में शादी में डांस के लिए जा रहे थे
घायलों ने बताया कि हम बलिया जिले के नरही क्षेत्र में संचालित 'मुस्कान ऑर्केस्ट्रा' में काम करते हैं. हम टीम के साथ छपरा के भगवान बाजार में एक शादी में डांस के बाद लौट रहे थे. हम लोग पिकअप में बैठे थे. हमारे साथ 5 डांसर भी थी. इनमें से 3 की मौत हो गई. 2 की हालत गंभीर है. बुधवार सुबह एनएच-19 हाजीपुर-गाजीपुर रोड में पीएन सिंह कॉलेज के बाद स्पीड ब्रेकर से झटका लगा. हम पिकअप के पीछे वाले हिस्से में बैठे थे. हम सड़क पर जा गिरे. पीछे से आ रहे ट्रक ने हम सभी को रौंद दिया. ये सब इतनी जल्दी हुआ की कुछ समझ ही नहीं आया. थोड़ी देर में सड़क पर लाशें बिछ गईं. कुछ लोग दर्द से तड़प रहे थे. ट्रक वाला लोगों के सिर कुचलते हुए भागा. एकदम से उनकी आवाज बंद हो गई. ट्रक वाला उन्हें नहीं कुचलता तो शायद उनकी जान बच सकती थी. हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. पुलिस भी पहुंच गई थी. हमें अस्पताल लाया गया.
सड़क पर खून और मांस के टुकड़े बिखरे थे
हादसे वाली जगह पर सड़क पर खून और मांस के टुकड़े बिखरे थे. खाने-पीने का सामान नीचे गिरा था. लोगों के फटे कपड़े, जूते और चप्पल पड़े थे. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि स्पीड ब्रेकर की हाइट ज्यादा होने से उन लोगों की गाड़ी का पिछला हिस्सा अनियंत्रित होकर पलट गया. गलती ट्रक वाले की भी है, टक्कर के बाद उसे भागने नहीं चाहिए था. वो लोगों को कुचला हुआ भाग गया.
मामले की जांच की जा रही है
एएसपी राम पुकार सिंह ने बताया, सभी लोग आर्केस्ट्रा में काम करने वाले कलाकार थे और कार्यक्रम में शामिल होने छपरा आए थे. लौटने के दौरान हादसा हुआ, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई. 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. घायलों के परिजनों को सूचना दी जा रही है और बेहतर इलाज के लिए गंभीर रूप से घायलों को पीएमसीएच रेफर करने की प्रक्रिया चल रही है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

