जबलपुर. एमपी के जबलपुर में गोहलपुर स्थित नर्मदा नगर अमखेरा में मुखबिरी के शक पर चार बदमाशोंने रुपांशु प्रसाद कुशवाहा पर चाकुओं से हमला कर दिया. हमले में रुपांशु के शरीर पर गंभीर चोटें आई. जिसे उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल में भरती कराया गया है, जहां पर युवक की हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है.
पुलिस के अनुसार रूपांशु प्रसाद कुशवाहा उम्र 36 वर्ष निवासी नर्मदा नगर दस्सी पडा की गली थाना गोहलपुर संस्कार परिसर में ई रिक्सा चार्जिंग पोईंट दुकान चलाता है. बीती राज दस बजे के लगभग रुपांशु अपनी ई रिक्सा चार्जिंग पोईंट दुकान पर बैठा था. इस दौरान विक्की पंडित, आकाश कोष्टा, उसका भाई सोम कोष्टा एवं एक अन्य युवक दुकान के अंदर आ गए. जिन्होने पुलिस को मुखबिरी करने कहते हुए गाली गलौज शुरु कर दी. रुपांशु द्वारा विरोध करने पर विक्की, आकाश ने चाकू से और सोम और एक अन्य लड़के ने लाठी से हमला कर दिया.
हमले में रुपांशु के सिर, बाई आंख की पलक, बाये कान, बाये पैर एवं दाहिने पैर मे चोटे आई. खून से लथपथ रुपांशु चिल्लाते हुए सड़क की ओर भागा, शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए, जिन्होने बीच बचाव किया तो चारों बदमाश भाग निकले. क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस को खबर देते हुए घायल रुपांशु को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं पुलिस ने पूछताछ के बाद चारों बदमाशों के खिलाफ धारा-296, 331(7), 109(1), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर तलाश शुरु कर दी है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

