जबलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित छोटा फुहारा में रहने वाले कॉलोनाइजर शरद मोर ने सूदखोर की प्रताडऩा से परेशान होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया. शरद मोर की हालत को देख परिवार में कोहराम मच गया. परिजन उन्हें तुरंत निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने हालत को देखते हुए भरती कर लिया है. जहां पर उनकी हालत अत्यंत गंभीन बनी हुई है. घटना की खबर फैलते ही अस्पताल में परिचितों और व्यापारिक जगत से जुड़े लोगों की भीड़ जमा हो गई है.
परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि कुछ समय पहले निजी लेनदेन के तहत कुछ लोगों से नकद राशि उधार ली थी. इसके बदले में उन पर 10 से 20 प्रतिशत तक का अत्यधिक ब्याज चुकाने का दबाव बनाया जा रहा था. लगातार आ रहे फोन कॉल्स और धमकियों के कारण वे गहरे मानसिक तनाव में थे. परिजनों का कहना है कि उन्होंने पहले भी कई बार अपनी जान को खतरा होने की बात कही थी.
इस बीच उन्होने आज जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया. अचानक हालत बिगड़ते देख परिजन घबरा गए, उन्होने तत्काल ही निजी अस्पताल पहुंचाया. जहां पर शरद मोर को भरती कर इलाज शुरु किया गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी पहुंच गए और पूछताछ के बाद जांच शुरु कर दी है. परिजनों ने उन कथित सूदखोरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है जिनके दबाव में आकर कारोबारी ने यह कठोर कदम उठाया. पुलिस अब शरद मोर के फोन रिकॉर्ड और लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

