जबलपुर-संतरागाछी सहित चार हमसफर एक्सप्रेस ट्रेनें एक-एक ट्रिप के लिए निरस्त

जबलपुर-संतरागाछी सहित चार हमसफर एक्सप्रेस ट्रेनें एक-एक ट्रिप के लिए निरस्त

प्रेषित समय :19:48:22 PM / Tue, May 12th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा बिलासपुर मंडल के अंतर्गत बिलासपुर जंक्शन-चाँपा जंक्शन रेलखण्ड पर थर्ड एवं फोर्थ लाइन से सबन्धित सयुंक्त अधोसरंचनात्मक निर्माण कार्यों हेतु प्री-नॉनइंटरलॉकिंग/नॉनइंटरलॉकिंग/पोस्ट नॉनइंटरलॉकिंग कार्य करने के लिए अधिसूचित किया गया है. जिसके चलते पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली रानी कमलापति-सांतरागाछी जंक्शन-रानी कमलापति एवं सांतरागाछी जंक्शन-जबलपुर-सांतरागाछी जंक्शन हमसफर ट्रेनों को 01-01 ट्रिप निरस्त रहेगी.
 
प्रारंभिक तिथियों से ये रेलगाडिय़ाँ निरस्त रहेंगी

1- गाड़ी संख्या 22169 रानी कमलापति-सांतरागाछी जंक्शन हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन अपने प्रारम्भिक स्टेशन रानी कमलापति से 10 जून 2026 को निरस्त रहेगी.
2- गाड़ी संख्या 22170 सांतरागाछी जंक्शन-रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन अपने प्रारम्भिक स्टेशन सांतरागाछी जंक्शन से 11 जून 2026 को निरस्त रहेगी .
3- गाड़ी संख्या 20828 सांतरागाछी जंक्शन-जबलपुर हमसफर ट्रेन अपने प्रारम्भिक स्टेशन सांतरागाछी जंक्शन से 10 जून 2026 को निरस्त रहेगी.
4- गाड़ी संख्या 20827 जबलपुर-सांतरागाछी जंक्शन हमसफर ट्रेन अपने प्रारम्भिक स्टेशन जबलपुर से 11 जून 2026 को निरस्त रहेगी.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-