नरसिंहपुर. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार, 13 मई को नरसिंहपुर के मुंगवानी गांव में एक कार्यक्रम के दौरान सभी पात्र बहनों के खातों में राशि ट्रांसफर की. इस बार भी 1 करोड़ 25 लाख 22 हजार 542 बहनों के खातों में सिंगल क्लिक से 1835 करोड़ 67 लाख 29 हजार 250 रुपये की राशि ट्रांसफर की. इस बार भी सभी बहनों के खातों में 1500-1500 रुपए पहुंचाया गए हैं.
40 विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण
सीएम मोहन यादव ने कार्यक्रम के दौरान सिंगल क्लिक से नरसिंहपुर में 40 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया. इन सभी कार्यों पर करबी 296 करोड़ रुपए की लागत आएगी.
1000 रु.से शुरू हुई योजना, अब मिल रहे 1500 रुपये
लाड़ली बहना योजना में शुरुआत में प्रदेश की हर पात्र महिला को 1 हजार रुपये की राशि दी जाती थी. अक्टूबर 2023 में इस राशि को बढ़ाकर 1250 रुपये कर दिया गया. नवंबर 2025 में राशि को दोबारा बढ़ाकर 1500 रुपये कर दिया गया. अब हर पात्र महिला के खाते में हर महीने 1500 रुपये की राशि भेजी जाती है.
अब तक 36 किस्त जारी
लाड़ली बहना योजना जून 2023 में शुरू की गई थी. अप्रैल 2026 तक योजना की 35 किस्त जारी की गई हैं. 13 मई को 36वीं किस्त पात्र महिलाओं के खातों में भेजी जाएगी. मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों को अब तक 55,961.51 करोड़ (36वीं किस्त से पहले) की राशि सीधे डीबीटी के जरिए खातों में भेजी जा चुकी है. 2026-27 के बजट में लाडली बहना योजना के लिए 23,882.81 करोड़ रुपये के बजट प्रावधान किया गया है.

