जबलपुर : आयुध निर्माणी खमरिया को मिला प्रतिष्ठित गोल्डन पीकॉक क्वालिटी अवार्ड-2026

जबलपुर : आयुध निर्माणी खमरिया को मिला प्रतिष्ठित गोल्डन पीकॉक क्वालिटी अवार्ड-2026

प्रेषित समय :13:39:04 PM / Fri, May 15th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. रक्षा उत्पादन क्षेत्र में उत्कृष्ट गुणवत्ता प्रबंधन, आधुनिक कार्य प्रणाली एवं निरंतर सुधार की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए म्यूनिशंस इंडिया लिमिटेड के अंतर्गत कार्यरत आयुध निर्माणी खमरिया को प्रतिष्ठित गोल्डन पीकॉक क्वालिटी अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया. 

यह सम्मान एक गरिमामय समारोह में आयुध निर्माणी खमरिया के मुख्य महाप्रबंधक शैलेश वगेरवाल द्वारा ग्रहण किया गया. इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक कुमार अम्बेडकर (ओएफके) भी उपस्थित रहे. यह प्रतिष्ठित पुरस्कार आयुध निर्माणी खमरिया द्वारा गुणवत्ता नियंत्रण, उत्पादन उत्कृष्टता, आधुनिक तकनीकों के प्रभावी उपयोग, सुरक्षा मानकों के पालन तथा सतत सुधार की दिशा में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृति है. 

मुख्य महाप्रबंधक शैलेश वगेरवाल ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान निर्माणी के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सामूहिक प्रतिबद्धता, परिश्रम और गुणवत्ता के प्रति समर्पण का परिणाम है. उन्होंने कहा कि आयुध निर्माणी खमरिया भविष्य में भी उच्च गुणवत्ता, आत्मनिर्भर रक्षा उत्पादन नए मानक स्थापित करने हेतु निरंतर कार्य करती रहेगी. यह उपलब्धि न केवल आयुध निर्माणी खमरिया बल्कि सम्पूर्ण म्यूनिशंस इंडिया लिमिटेड परिवार के लिए गौरव का विषय है तथा देश के रक्षा उत्पादन क्षेत्र में निर्माणी की सुदृढ़ एवं विश्वसनीय पहचान को और अधिक मजबूत करती है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-