* प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी, बॉलीवुड एस्ट्रो एडवाइजर (व्हाट्सएप- 8875863494)
* रोहिणी व्रत - 18 मई 2026, सोमवार
धार्मिक धारणा के अनुसार 27 नक्षत्रों में से एक प्रमुख नक्षत्र- रोहिणी का व्रत पारिवारिक सुख और आर्थिक तनाव से मुक्ति प्रदान करता है.
रोहिणी व्रत जैन समुदाय का एक महत्वपूर्ण दिन है, रोहिणी व्रत मुख्य रूप से महिलाओं द्वारा अपने पति की दीर्घायु के लिए किया जाता है.
एक निश्चित समयावधि के लिए संकल्प लेकर प्रतिमाह यह व्रत किया जाता है.
जिस दिन रोहिणी नक्षत्र प्रभावी होता है, उस दिन रोहिणी व्रत किया जाता है.
इस दिन व्रती पूरे दिन उपवास रखता है और जाने-अनजाने हुई गलतियों, अपराधों आदि के लिए भी क्षमा मांगता है.
जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता के लिए रोहिणी व्रत सर्वोत्तम है.
श्री गौमाता धर्म-कर्म पंचांग, चौघड़िया - 18 मई 2026
शक सम्वत 1948, विक्रम सम्वत 2083, अमान्त महीना ज्येष्ठ (अधिक), पूर्णिमान्त महीना ज्येष्ठ (अधिक), वार सोमवार. पक्ष शुक्ल, तिथि द्वितीया - 05:53 पी एम तक, नक्षत्र रोहिणी - 11:32 ए एम तक, योग सुकर्मा - 09:48 पी एम तक, करण बालव - 07:46 ए एम तक, द्वितीय करण कौलव - 05:53 पी एम तक, क्षय करण तैतिल - 04:03 ए एम (19 मई 2026) तक, सूर्य राशि वृषभ, चन्द्र राशि वृषभ - 10:05 पी एम तक, राहुकाल 07:29 ए एम से 09:09 ए एम, अभिजित मुहूर्त 12:02 पी एम से 12:55 पी एम
राशिफल- 18 मई 2026
* वृषभ, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु, मीन राशिवालों के लिए उत्तम समय, शेष राशियों के लिए सामान्य दिन, तुला राशि में जन्मे लोगो के लिए अष्टम चन्द्र, सतर्क रहें, शिवोपासना करें!
* दिन का चौघड़िया
अमृत - 05:49 से 07:29
काल - 07:29 से 09:09
शुभ - 09:09 से 10:49
रोग - 10:49 से 12:29
उद्वेग - 12:29 से 02:09
चर - 02:09 से 03:49
लाभ - 03:49 से 05:28
अमृत - 05:28 से 07:08
* रात्रि का चौघड़िया
चर - 07:08 से 08:28
रोग - 08:28 से 09:48
काल - 09:48 से 11:09
लाभ - 11:09 से 12:29
उद्वेग - 12:29 से 01:49
शुभ - 01:49 से 03:09
अमृत - 03:09 से 04:29
चर - 04:29 से 05:49
* चौघडिय़ा का उपयोग कोई नया कार्य शुरू करने के लिए शुभ समय देखने के लिए किया जाता है.
* दिन का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* रात का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्यास्त से अगले दिन सूर्योदय के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* अमृत, शुभ, लाभ और चर, इन चार चौघडिय़ाओं को अच्छा माना जाता है और शेष तीन चौघडिय़ाओं- रोग, काल और उद्वेग, को उपयुक्त नहीं माना जाता है.
* यहां दी जा रही जानकारियां संदर्भ हेतु हैं, विभिन्न पंचांगों, धर्मग्रथों से साभार ली गई है, स्थानीय समय, परंपराओं और धर्मगुरु-ज्योतिर्विद् के निर्देशानुसार इनका उपयोग कर सकते हैं, क्योंकि यहां दिया जा रहा समय अलग-अलग शहरों में स्थानीय समय के सापेक्ष थोड़ा अलग हो सकता है.
आज का दिन- 18 मई 2026, जीवन में पारिवारिक सुख और आर्थिक तनाव से मुक्ति के लिए रोहिणी व्रत सर्वोत्तम है!
प्रेषित समय :21:08:55 PM / Sun, May 17th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

