मोटोरोला ने भारतीय बाजार में अपना नया प्रीमियम बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन Motorola Razr Fold लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 13 मई को भारत में पेश किया. यह मोटोरोला का पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन है, जिसे इससे पहले मार्च 2026 में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस यानी MWC 2026 में ग्लोबली लॉन्च किया गया था. फोन में दमदार डिस्प्ले, फ्लैगशिप प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और हाई-एंड कैमरा सिस्टम जैसे कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं.
मोटोरोला रेजर फोल्ड में 8.1 इंच का बड़ा इनर डिस्प्ले दिया गया है, जबकि बाहर की तरफ 6.6 इंच का कवर स्क्रीन मिलता है. दोनों डिस्प्ले LTPO POLED पैनल पर आधारित हैं. कंपनी के अनुसार कवर डिस्प्ले 165Hz रिफ्रेश रेट और 6000 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. वहीं इनर डिस्प्ले में 2K रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 6200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है. डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए अल्ट्रा थिन ग्लास यानी UTG प्रोटेक्शन भी दिया गया है.
यह स्मार्टफोन लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर पर काम करता है, जिसमें Adreno A829 GPU दिया गया है. फोन में 16GB तक LPDDR5X रैम और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है. डुअल-सिम सपोर्ट वाला यह डिवाइस Android 16 आधारित My UX ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है. कंपनी ने दावा किया है कि फोन को 7 साल तक एंड्रॉयड अपडेट और सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे.
कैमरा फीचर्स की बात करें तो Motorola Razr Fold में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA प्राइमरी सेंसर, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है. टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कवर स्क्रीन पर 32 मेगापिक्सल और इनर डिस्प्ले पर 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. यह फोन 8K वीडियो रिकॉर्डिंग तक सपोर्ट करता है.
फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 7, NFC, GPS, NavIC और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं. फोन को IP49 रेटिंग भी मिली है, जिससे यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहेगा.
भारत में Motorola Razr Fold की शुरुआती कीमत 1,49,999 रुपये रखी गई है. यह कीमत 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की है. वहीं 16GB रैम और 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,59,999 रुपये तय की गई है. कंपनी ने FIFA World Cup 26 Collection एडिशन भी लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 1,69,999 रुपये रखी गई है.
लॉन्च ऑफर्स के तहत ग्राहक 10 हजार रुपये तक की इंस्टेंट बैंक छूट या एक्सचेंज बोनस का लाभ उठा सकते हैं. इसके अलावा चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 18 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI सुविधा भी उपलब्ध है. कंपनी 20 जून तक फोन खरीदने वाले ग्राहकों को एक साल के लिए फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट सुविधा भी दे रही है.
फोन Pantone Blackened Blue और Pantone Lily White रंगों में उपलब्ध होगा. ग्राहक इसे Flipkart और देशभर के चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से खरीद सकेंगे. इसके साथ ही Jio यूजर्स को विशेष ऑफर्स भी मिलेंगे, जिनमें JioHotstar सब्सक्रिप्शन, Gemini Pro स्टोरेज प्लान और कई ब्रांड्स के कैशबैक ऑफर शामिल हैं.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

