अगर आप हर आउटफिट के साथ नई चूड़ियां पहनने की शौकीन हैं लेकिन हर बार नया सेट खरीदना नहीं चाहतीं, तो इंटरचेंजेबल बैंगल सेट आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन बन सकता है। आजकल ट्रेडिशनल ज्वेलरी में इंटरचेंजेबल कड़ा सेट तेजी से ट्रेंड कर रहे हैं। खास बात यह है कि एक ही कड़े में अलग-अलग रंगों की कांच की चूड़ियां बदलकर हर बार नया और स्टाइलिश लुक तैयार किया जा सकता है। शादी, फेस्टिव सीजन और खास मौकों पर महिलाएं इन बैंगल सेट्स को खूब पसंद कर रही हैं।
इंटरचेंजेबल बैंगल सेट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें फिक्स डिजाइन वाला कड़ा होता है, जबकि अंदर लगी रंगीन चूड़ियों को आसानी से बदला जा सकता है। यानी एक ही सेट को कई अलग-अलग लुक में इस्तेमाल किया जा सकता है। आप अपनी ड्रेस के रंग के हिसाब से रेड, ग्रीन, पिंक, मेहरून, ब्लैक या किसी भी रंग की चूड़ियां बदलकर लगा सकती हैं। इससे साधारण कांच की चूड़ियां भी बेहद रॉयल और फैशनेबल दिखाई देती हैं।
मार्केट में इन दिनों गोल्डन फिनिश, एंटीक डिजाइन और कुंदन वर्क वाले इंटरचेंजबल कड़े काफी ट्रेंड में हैं। खासकर ब्राइडल और फेस्टिव लुक के लिए महिलाएं इन्हें पसंद कर रही हैं। भारी डिजाइन होने के बावजूद ये पहनने में काफी आरामदायक माने जाते हैं और पारंपरिक लुक को मॉडर्न टच भी देते हैं।
इंटरचेंजबल बैंगल सेट इस्तेमाल करना भी बेहद आसान होता है। इन कड़ों में साइड में छोटा सा लॉक या स्क्रू दिया जाता है। सबसे पहले उस लॉक को खोलना होता है, फिर अंदर लगी चूड़ियों को निकालकर अपनी पसंद की दूसरी चूड़ियां फिट करनी होती हैं। इसके बाद लॉक को दोबारा बंद कर दिया जाता है ताकि चूड़ियां सुरक्षित रहें। इस प्रक्रिया को जितनी बार चाहें दोहराया जा सकता है और इसमें किसी तरह की तकनीकी परेशानी भी नहीं आती।
फैशन एक्सपर्ट्स के अनुसार इंटरचेंजबल बैंगल सेट उन महिलाओं के लिए बेहद अच्छा विकल्प हैं जो कम बजट में ज्यादा वैरायटी चाहती हैं। एक ही कड़े के साथ कई रंगों की चूड़ियां इस्तेमाल करने से बार-बार नए सेट खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती। यही वजह है कि यह ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
मार्केट में इन सेट्स की कीमत डिजाइन और क्वालिटी के अनुसार लगभग 1000 रुपये से 2000 रुपये तक मिल जाती है। ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार गोल्ड, सिल्वर, कुंदन, मोती या स्टोन वर्क डिजाइन चुन सकते हैं। कई डिजाइनर सेट्स में फ्लोरल पैटर्न और टेम्पल ज्वेलरी स्टाइल भी देखने को मिल रहा है, जो ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ बेहद खूबसूरत लगता है।
इन दिनों जिन डिजाइन की सबसे ज्यादा डिमांड है उनमें फ्लोरल स्टोन वर्क कड़ा, कुंदन चेंजेबल बैंगल, एंटीक गोल्ड फिनिश कड़ा, टेम्पल ज्वेलरी स्टाइल बैंगल और मोती-स्टोन वर्क कड़ा सेट शामिल हैं। खासकर शादी और त्योहारों के सीजन में इनकी बिक्री तेजी से बढ़ रही है।
फैशन स्टाइलिस्ट्स का कहना है कि इंटरचेंजेबल बैंगल सेट सिर्फ ज्वेलरी नहीं बल्कि स्मार्ट फैशन इन्वेस्टमेंट बन चुके हैं। कम खर्च में कई लुक तैयार करने की सुविधा के कारण युवतियों और महिलाओं के बीच इनका क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है।
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

