नई दिल्ली. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक State Bank of India ने युवाओं के लिए बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. भारतीय स्टेट बैंक ने अप्रेंटिसशिप एक्ट 1961 के तहत देशभर की विभिन्न शाखाओं और इकाइयों में अप्रेंटिस के 7150 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन आज यानी 19 मई 2026 से शुरू हो गए हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के करियर और अप्रेंटिसशिप पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
एसबीआई की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार आवेदन करने की अंतिम तारीख 8 जून 2026 निर्धारित की गई है. बैंक ने साफ किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे. उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी.
यह भर्ती प्रक्रिया एसबीआई के सेंट्रल रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन डिपार्टमेंट, कॉर्पोरेट सेंटर मुंबई द्वारा आयोजित की जा रही है. बैंक ने हाल ही में इसके लिए विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसमें भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं.
भर्ती नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी
एसबीआई ने यह नोटिफिकेशन अप्रेंटिसशिप एक्ट 1961 के तहत 7150 अप्रेंटिस की भर्ती के लिए एडवर्टाइजमेंट नंबर CRPD/APPR/2026-27/07 जारी किया है. नोटिफिकेशन में कहा गया है कि अलग-अलग क्षेत्रों में अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए आवेदन मंगाए जा रहे हैं. यह भर्ती प्रक्रिया मुंबई के कॉर्पोरेट सेंटर में सेंट्रल रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन डिपार्टमेंट अंतर्गत आयोजित की जाएगी.
शैक्षिक योगयता और उम्र सीमा
एसबीआई अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होनी चाहिए. इसमें शामिल होने के लिए तय उम्र सीमा 20 से 28 साल है, जिसकी गणना 30 अप्रैल, 2026 के हिसाब से की जाएगी. आरक्षित श्रेणियों के लिए सरकारी नियमों के हिसाब से उम्र में छूट लागू होगी. सभी आवेदकों को एप्लीकेशन जमा करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन में बताई गई पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा. उन्हें बताए गए तरीके से एसबीआई पोर्टल के जरिए ऑनलाइन जमा करने से पहले एलिजिबिलिटी की डिटेल्स वेरिफाई कर लेनी चाहिए.
चयन प्रक्रिया और शुल्क
एसबीआई अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए चयन प्रक्रिया में एक लिखित परीक्षा, उसके बाद लोकल भाषा का टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन शामिल है. कैंडिडेट्स को एसबीआई क्राइटेरिया के अनुसार हर स्टेज में क्वालिफाई करना होगा. जनरल, OBC और EWS कैटेगरी के लिए एप्लीकेशन फीस 300 रुपये है, जबकि SC, ST और PWD कैंडिडेट्स को पेमेंट से छूट दी गई है. फीस सिर्फ ऑनलाइन मोड से देनी होगी.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

