जबलपुर में जिलाबदर युवक की नृशंस हत्या, गला घोंटकर मारे चाकू, काट दी हाथ की नस

जबलपुर में जिलाबदर युवक की नृशंस हत्या, गला घोंटकर मारे चाकू, काट दी हाथ की नस

प्रेषित समय :15:25:50 PM / Sat, May 23rd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में धनवंतरी नगर स्थित परसवाड़ा में निगरानीशुदा बदमाश सुरेंद्र सिंह की बदमाशों गला घोंटकर हत्या कर दी. यहां तक कि चाकू मारे, बाद में हाथ की नस भी काट दी. सुरेन्द्र की हत्या उस वक्त की गई है जब वह अपने घर में था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार सुरेंद्र सिंह उम्र 28 वर्ष पर शहर के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज थे. उसके खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई भी हो चुकी थी. कुछ दिनों पहले ही वह परसवाड़ा में पूर्व सरपंच राजू पटेल के मकान में किराए से रहने आया था. बीती शाम सुरेंद्र का भाई उसे खाना देने कमरे में पहुंचा, जहां वह मृत अवस्था में पड़ा मिला. उसके गले में गमछा कसकर बंधा हुआ था.

सूचना मिलते ही संजीवनी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा. पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक के एक हाथ की नस भी कटी हुई थी और शरीर पर चाकू के कई वार के निशान मिले हैं. कमरे में सामान बिखरा पड़ा था तथा संघर्ष के संकेत भी मिले हैं. प्रारंभिक जांच में पुलिस मान रही है कि हत्या से पहले सुरेंद्र का किसी से विवाद हुआ था.

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे-

संजीवनी नगर थाना प्रभारी बीडी द्विवेदी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे. पुलिस पुरानी रंजिश को भी हत्या की एक बड़ी वजह मानकर जांच कर रही है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-