जबलपुर. एमपी के जबलपुर में बरगी व भेड़ाघाट में हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई. दोनों युवक नरसिंहपुर व सीधी के रहने वाले थे. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है.
टैंकर के कुचलने से मौत-
भेड़ाघाट थानानतर्गत सहजपुर ब्रिज के समीप टैंकर क्रमांक आरजे 09 जीई 6473 के चालक ने मोटर साइकल सवार युवक मनोज कुमार को टक्कर मारकर कुचल दिया. हादसे में मनोज के शरीर पर गंभीर चोटें आई,जिसे उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया. जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस को पूछताछ में पता चला कि मनोज कुमार निवासी गोटेगांव जिला नरसिंहपुर कुछ दिन पहले धनेटा गांव अपने जीजा बसोरी उर्फ कृष्णा गौड़ के घर रहने आया था. जो शाम 7.30 बजे के लगभग जबलपुर जाने का कहकर घर से निकला था.
बरगी में बस-ट्रक में भिड़ंत-
इसी तरह बरगी थानान्तर्गत ग्राम हुल्की में ढाबा के सामने बस व ट्रक में भिडं़त हो गई, जिससे बस में सवार राजपालसिंह, मोहम्मद साहिल, कीर्ति सिंह, मनीष कुमार के शरीर पर गंभीर चोटें आई, घायलों को एम्बुलेंस की मदद से मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया. जहां पर डाक्टरों ने राजपालसिंह उम्र 45 वर्ष निवासी देवघटा कोतवाली जिला सीधी को मृत घोषित कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है. वहीं बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस में बिठाकर रवाना किया गया.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

