स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर Realme ने बड़ा दांव खेलते हुए भारत में अपना नया स्मार्टफोन Realme 16T लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को मिड-रेंज सेगमेंट में पेश किया है, लेकिन इसके फीचर्स प्रीमियम स्मार्टफोन्स को टक्कर देते नजर आ रहे हैं। खास तौर पर इसकी विशाल 8000mAh बैटरी, 144Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और दमदार कैमरा सेटअप टेक जगत में चर्चा का विषय बन गया है। लॉन्च के तुरंत बाद सोशल मीडिया और टेक प्लेटफॉर्म्स पर Realme 16T को लेकर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है और यूजर्स इसे “बैटरी मॉन्स्टर” कहकर संबोधित कर रहे हैं।
कंपनी ने Realme 16T को भारत में तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। इसका शुरुआती 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल 29,999 रुपये में उपलब्ध होगा। वहीं 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये रखी गई है, जबकि टॉप मॉडल 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ 34,999 रुपये में आएगा। स्मार्टफोन को स्टरलाइट ब्लैक, स्टरलाइट ब्लू और स्टरलाइट रेड जैसे तीन आकर्षक रंगों में उतारा गया है। ग्राहक इसे Flipkart और Realme की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकेंगे।
लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी ने ग्राहकों को कई आकर्षक सुविधाएं भी दी हैं। क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजेक्शन पर 3000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है, जबकि कुछ चुनिंदा बैंक UPI ट्रांजेक्शन पर 2000 रुपये तक की छूट मिलेगी। इसके अलावा 12 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। कंपनी ने मौजूदा Realme यूजर्स के लिए अतिरिक्त 1000 रुपये का लाभ देने की भी घोषणा की है। फोन की प्री-बुकिंग 26 मई तक चलेगी और इसकी पहली सेल 27 मई को दोपहर 12 बजे शुरू होगी।
Realme 16T का सबसे बड़ा आकर्षण इसकी 6.8 इंच की बड़ी LCD डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि यह डिस्प्ले गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग के दौरान बेहद स्मूद अनुभव देगी। स्क्रीन में 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है, जिससे तेज धूप में भी डिस्प्ले स्पष्ट दिखाई देगी। इसके साथ आई प्रोटेक्शन मोड, डार्क मोड और ऑटो ब्राइटनेस एडजस्टमेंट जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।
प्रोसेसर की बात करें तो फोन में MediaTek का Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। स्मार्टफोन में LPDDR4X रैम और UFS 2.2 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। यह फोन Android 16 आधारित Realme UI 7 पर काम करता है। कंपनी ने इसमें स्प्लिट स्क्रीन, फ्लोटिंग विंडो, स्क्रीन रिकॉर्डिंग और iOS फाइल शेयरिंग जैसे कई स्मार्ट फीचर्स भी जोड़े हैं।
फोटोग्राफी के लिए Realme 16T में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर भी मौजूद है। कंपनी ने AI Portrait Glow और AI Instant Clip जैसे AI आधारित कैमरा फीचर्स जोड़े हैं, जो तस्वीरों के रंग और डायनामिक रेंज को बेहतर बनाने में मदद करेंगे। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। खास बात यह है कि फोन में सेल्फी मिरर सिस्टम भी दिया गया है, जिससे यूजर्स रियर कैमरे से भी हाई क्वालिटी सेल्फी ले सकते हैं।
फोन की सबसे बड़ी ताकत इसकी 8000mAh बैटरी मानी जा रही है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह स्मार्टफोन तीन दिन तक चल सकता है। इसमें 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा Bypass Charging और Reverse Wired Charging जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं, जिससे यह फोन दूसरे डिवाइस को भी चार्ज कर सकेगा।
Realme 16T को मजबूत और टिकाऊ बनाने के लिए इसमें IP69 वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस, मिलिट्री ग्रेड शॉक प्रोटेक्शन और Panda Glass प्रोटेक्शन दिया गया है। लंबे समय तक गेमिंग के दौरान फोन गर्म न हो इसके लिए Wafer Chamber Cooling System भी शामिल किया गया है। इसके अलावा स्मार्टफोन में 5G, Bluetooth 5.3, Hi-Res Audio और कई प्रीमियम ऑडियो कोडेक्स का सपोर्ट भी मिलता है।
टेक विशेषज्ञों का मानना है कि Realme 16T उन यूजर्स के लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है जो लंबी बैटरी लाइफ, दमदार कैमरा और मजबूत डिजाइन वाला स्मार्टफोन तलाश रहे हैं। लॉन्च के बाद से ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और टेक कम्युनिटी में इस फोन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। कई यूजर्स का कहना है कि इतनी बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले वाला फोन इस कीमत में मिलना मिड-रेंज मार्केट में प्रतिस्पर्धा को और तेज कर सकता है।
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

