उज्जैन में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, कई कोचों के कांच फोड़े, मची चीख-पुकार

उज्जैन में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, कई कोचों के कांच फोड़े, मची चीख-पुकार

प्रेषित समय :11:43:10 AM / Wed, May 27th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

उज्जैन. मध्य प्रदेश के उज्जैन में देश की हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर बरसाए गए. इससे कई कोच क्षतिग्रस्त हो गए. ट्रेन में सवार यात्री दहशत से भर गए. पथराव की यह घटना सोमवार देर रात सामने आई. उज्जैन आ रही ट्रेन पर हरिफाटक ब्रिज के नीचे बदमाशों ने पत्थर बरसाना शुरू कर दिया. कुछ ही देर में वंदेभारत एक्सप्रेस के 4 से 5 कोच के कांच टूट गए. यात्रियों में अफरा- तफरी मच गई. यात्री सीट छोड़कर नीचे झुक गए. महिलाओं-बच्चों में चीख- पुकार मच गई.

यात्रियों ने रेलवे अधिकारियों को मामले से अवगत कराया. सूचना पर रेलवे स्टाफ और सुरक्षा कर्मी पहुंचे. ट्रेन को एहतियातन कुछ देर के लिए रोका गया और जांच की गई. राहत यह है कि किसी यात्री को चोट नहीं आई. आरपीएफ थाना प्रभारी नरेंद्र यादव ने बताया, अज्ञात आरोपियों पर रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. रेलवे सुरक्षा बल, जीआरपी और स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है.

सीसीटीवी से बदमाशों की तलाश

वंदेभारत एक्सप्रेस पर पथराव के मामले में आरपीएफ- जीआरपी जांच में जुट गई हैं इस घटना से रेलवे सुरक्षा एजेंसियों में भी हड़कंप मच गया है. आधिकारिक जानकारी के अनुसार उज्जैन स्टेशन की ओर से जा रही ट्रेन पर हरिफाटक ब्रिज के नीचे अज्ञात बदमाशों ने अचानक पत्थर बरसाना शुरू कर दिया. कुछ ही क्षणों में ट्रेन के 4 से 5 कोचों के कांच टूट गए और अंदर बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. घटना के बाद रेलवे सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन हरिफाटक पुल के नीचे से गुजर रही थी, तभी अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाशों ने लगातार पत्थर फेंके. तेज आवाज के साथ कांच टूटते ही यात्री सहम गए. कई लोग सीट छोड़कर नीचे झुक गए, जबकि महिलाओं और बच्चों में चीख-पुकार मच गई.

ट्रेन रोककर की जांच

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे स्टाफ और सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे. एहतियात के तौर पर ट्रेन को कुछ देर रोका गया और सभी कोचों की जांच की गई. राहत की बात यह रही कि किसी यात्री को चोट नहीं आई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-