जबलपुर के सदर में शराब का स्टॉक रखकर ग्राहक का इंतजार कर रहा था अवैध कारोबारी, पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा

जबलपुर के सदर में शराब का स्टॉक रखकर ग्राहक का इंतजार कर रहा था अवैध कारोबारी, पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा

प्रेषित समय :17:01:20 PM / Wed, May 27th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित मेंहदीबाग सदर के पीछे खंडहर में शराब का स्टॉक रखकर ग्राहक का इंतजार कर रहे अवैध कारोबारी दिलीप कुकरेजा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने अवैध कारोबारी के कब्जे से 6 पेटियों में रखी 300 पॉव शराब जब्त की है.

पुलिस अधिकारियों के अनिुसार मुमताल बिल्डिंग गलगला में रहने वाला दिलीप कुकरेजा लम्बे समय से अवैध शराब बेचने का कारोबार रहा  था. जिसकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही थी. इस बीच पुलिस को खबर मिली कि दिलीप मेंहदीबाग के पीछे खण्डहर सदर में अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब रखे बेचने की फिराक में घूम रहा है. जिसपर पुलिस ने मेंहदीबाग के पीछे दबिश दी, पुलिस को देखते ही दिलीप कुकरेजा शराब छोड़कर भाग निकला. पुलिस ने पीछा करते हुए दिलीप को पकड़ लिया.

इसके बाद मौके पर पहुंचकर देखा तो 6 पेटियों में 300 पॉव शराब रखी मिली. पुलिस ने उक्त शराब जब्त कर दिलीप के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है. आरोपी दिलीप कुकरेजा को पकडऩे में एएसआई राजेश बकोड़े, प्रधान आरक्षक भूपेन्द्र पटेल, रविशंकर शुक्ला, आरक्षक बलराम मरावी की सराहनीय भूमिका रही. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-