जबलपुर: रेल मंडल के 24 कर्मचारी हुए रिटायर, दी गई भावभीनी विदाई, उज्ज्वल भविष्य की करी गई कामना

जबलपुर: रेल मंडल के 24 कर्मचारी हुए रिटायर, दी गई भावभीनी विदाई, उज्ज्वल भविष्य की करी गई कामना

प्रेषित समय :19:18:08 PM / Fri, May 29th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल में 31 मई को माह मई-2026 के दौरान कुल 24 रेल कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं. इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, जबलपुर में 29 मई 2026 (शुक्रवार) को सामान्य सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया.

समारोह में मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा द्वारा इस माह सेवानिवृत्त हो रहे समस्त रेलकर्मियों को सेवानिवृत्ति संबंधी दस्तावेज प्रदान किए गए तथा उनके उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी गईं.

सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में श्री गणेश सिंह, श्री प्रहलाद कुमार, श्री अजय कुमार श्रीवास्तव, श्री ओमप्रकाश वर्मा, श्री विनोद कुमार, श्री शैलेन्द्र कुमार प्यासी, श्री रेवाशंकर, श्री सकीर खान, श्री संजीव कुमार भट्ट सहित अन्य रेलकर्मी शामिल रहे. इस माह सेवानिवृत्त कर्मचारियों के समस्त भुगतान मंडल रेल प्रशासन द्वारा एन.ई.एफ.टी. के माध्यम से किए गए.

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक श्री रजनी कांत साहू, मंडल कार्मिक अधिकारी (प्रभारी) श्री वरूण चतुर्वेदी, सहायक कार्मिक अधिकारी (कल्याण) श्री शची पति नंदन एवं सहायक मंडल वित्त प्रबंधक श्री के. पी. सिंह सहित कार्मिक एवं लेखा विभाग के कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-