जबलपुर. ओमती थानान्तर्गत मिशन कम्पाउंड के सामने बाइक सवार बदमाश बीती रात दस बजे के लगभग मोहित नायडू नामक युवक के हाथ से मोबाइल फोन छीनकर भाग निकले. मोहित ने शोर मचाते हुए लुटेरों का पीछा किया लेकिन वे भागने में सफल रहे. पुलिस ने मोहित नायडू की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है.
पुलिस के अनुसार मच्छो कम्पाउंड एमपीईबी निवासी मोहित नायडू उम्र 21 वर्ष रात लगभग दस बजे एमपीईबी आफिस के सामने रोड पर बात करते हुए अपने घर की ओर जा रहा था. इस दौरान तैय्यब अली चौराहा की ओर से आए बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उसके हाथ से मोबाइल फोन छीना और भाग निकले. मोबाइल फोन छिनते ही मोहित ने शोर मचाते हुए लुटेरों का दौड़ते हुए पीछा किया लेकिन वे भागने में सफल रहे.
शोर सुनकर आसपास से गुजर रहे लोगों को पता चला तो उन्होने भी पीछा किया. मोहित नायडू ने ओमती थाना पहुंचकर पुलिस को मोबाइल फोन लूटने की शिकायत दी, जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है. पुलिस द्वारा इनकम टैक्स चौराहा से नागरथ चौक के बीच लगे सीसीटीवी के फुटेज निकाल रही है ताकि लुटेरों की पहचान हो सके.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

