जबलपुर में पुलिस को देखते ही कूदफांद कर भागे जुआंड़ी, पुलिस ने घेरकर पकड़ा, निकाला जुलूस

जबलपुर में पुलिस को देखते ही कूदफांद कर भागे जुआंड़ी, पुलिस ने घेरकर पकड़ा, निकाला जुलूस

प्रेषित समय :17:17:20 PM / Tue, Jun 2nd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में घमापुर स्थित ओमकला मंदिर के पीछे का हिस्सा जुआंडिय़ों का अड्डा बन चुका है. यहां पर लम्बे समय से चल रहे जुआंफड पर बीती देर रात पुलिस ने दबिश दी, पुलिस को देखते ही जुआडिय़ों में भगदड़ मच गई, जिन्हे पुलिस ने घेरकर पकड़ा और जुलूस के रुप में थाना तक लेकर आई.

घमापुर थाना पुलिस के अनुसार ओमकला मंदिर के पीछे क्षेत्र चल रहे जुआंफड़ पर पुलिस ने घेराबंदी कर दबिश दी. पुलिस को देखते ही जुआंडिय़ों में भगदड़ मच गई, जिन्हे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया. इस दौरान कुछ जुआंड़ी तो लोगों के घरों के अंदर तक घुस गए थे, जिससे लोगों में चीख पुकार मच गई, पुलिस ने उन्हे बाहर निकाला. घटना के बाद देर रात तक क्षेत्र में हड़कम्प मचा रहा.

लोग घरों के बाहर तक निकल आए. पुलिस ने पकड़ गए युवक गुलाब रजक निवासी टेस्टिंग रोड घमापुर, सतीश स्वामी निवासी चांदमारी टेस्टिंग रोड, संतोष सिंह ठाकुर निवासी टेस्टिंग रोड, करण यादव निवासी ओमकला मंदिर के पास घमापुर, हरीश रैकवार निवासी पंचशील स्कूल के पास घमापुर, मिठ्ठू यादव निवासी चांदमारी टेस्टिंग रोड़, उमेश सराटकर निवासी  चांदमारी टेस्टिंग रोड़  घमापुर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर 16 हजार रुपए जब्त कर प्रकरण दर्ज कर लिया है. घटना के बाद क्षेत्र में देर रात तक हड़कम्प मचा रहा. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-