जबलपुर. कोतवाली थानान्तर्गत खोवा मंडी क्षेत्र में उस वक्त भगदड़ व अफरातफरी मच गई, जब दो बदमाशों ने ऋषभ विश्वकर्मा नामक युवक को घेरकर चाकुओं से हमला करना शुरु कर दिया. अचानक किए गए हमले में ऋषभ के शरीर पर गंभीर चोटें आई. वहीं शोर सुनकर आसपास के लोग बाहर आ गए, जिन्हे देख हमलावर भाग निकले. क्षेत्रीय लोगों ने घायल ऋषभ को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर प्रकरण दर्ज कर लिया है.
पुलिस के अनुसार विजय कटपीस के पीछे रहने वाला ऋषभ विश्वकर्मा उम्र 25 वर्ष बीती रात दस बजे के लगभग मक्रवाहिनी मंदिर खोवा मंडी के पास पान की दुकान पर गुटखा लेने गया था. ऋषभ गुटखा लेकर वापस घर तरफ जा आ रहा था, इस दौरान राहुल विश्वकर्मा एवं राहुल सोनी ने रोककर गाली गलौज शुरु कर दी. ऋषभ ने गाली बकने से मना किया तो दोनों ने उसे घेरकर चाकू से हमला कर दिया. हमला होते ही ऋषभ जान बचाकर भागा तो उसे गिराकर फिर मारा. अचानक हमला होते देख राह चलते लोगों में अफरातफरी व भगदड़ मच गई.
वहीं शोर सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए, जिन्हे देख हमलावर भाग निकले. क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल ऋषभ को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर दोनों हमलावरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है. व्यापारिक क्षेत्र में घटना से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश व्याप्त रहा, उनका कहना था कि पुलिस का भ्रमणन होने से अपराधिक तत्वों के हौसले बुलंद है, जो इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-
:-RI-Caught-Red-Handed-Accepting-a-Bribe-—-Nabbed-by-Lokayukta.jpg)
