जबलपुर. मध्य प्रदेश के जबलपुर महानगर में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूती देने के लिए दो महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं. प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से जिला शहर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने इस संबंध में आधिकारिक घोषणा की है. इस सांगठनिक फेरबदल के तहत अमित बचवानी सोनू को जबलपुर महानगर का नया महामंत्री नियुक्त किया गया है, जबकि सुधांशु गुप्ता को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
पार्टी के इस फैसले का स्थानीय नेतृत्व और वरिष्ठ नेताओं ने स्वागत किया है. लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, संभाग प्रभारी प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, सांसद आशीष दुबे और राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि ने नई टीम को बधाई दी है. इसके साथ ही जिला प्रभारी आलोक संजर, विधायक अशोक रोहाणी, अभिलाष पांडे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन और नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज सहित सभी पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और जमीनी कार्यकर्ताओं ने भी इस निर्णय की सराहना करते हुए दोनों नए पदाधिकारियों को उज्ज्वल कार्यकाल के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

