जबलपुर. एमपी के कटनी जिले के स्लीमनाबाद के पास बहोरीबंद रोड पर एक पटवारी के प्राइवेट कार्यालय में मंगलवार को जबलपुर की लोकायुक्त टीम ने नामांतरण के नाम पर उपहार में मांगी गई पांच हजार की रिश्वत राशि लेते हुए पकड़ा. टीम ने रिश्वत की राशि बरामद कर ली है. लोकायुक्त टीम का कहना है कि पटवारी की शिकायत के आधार पर सत्यता की पुष्टि की गई थी, जिसके बाद ट्रेप की कार्रवाई की गई है.
लोकायुक्त एसपी अंजुलता पटले ने बताया कि आवेदक शिवकुमार जायसवाल द्वारा अपनी पत्नी देववती के नाम पर 1 एकड़ 80 डिसमिल जमीन खरीदी थी. जमीन के सीमांकन के ऐवज में उपहार स्वरुप पटवारी द्वारा 5 हजार रूपए की मांग की जा रही थी. पटवारी आवेदक से बातचीत में 5000 रुपए रिश्वत लेने को तैयार हो गया है. आवेदक द्वारा 5000 रुपए रिश्वत राशि आरोपी को उसके प्राइवेट कार्यालय में दी गई.
खुद का प्राइवेट आफिस खोल था पटवारी
मंगलवार को आरोपी कौडिय़ां गांव का पटवारी स्वयं प्रकाश मेहरा को 5000 की रिश्वत लेते हुए उसके किराए के प्राइवेट कार्यालय बहोरीबंद रोड तहसील स्लिमनाबाद जिला कटनी में रंगे हाथ पकड़ा गया. ट्रेप दल सदस्यों में निरीक्षक राहुल गजभिए, टीएलओ निरीक्षक शशि कला मस्कुले सहित अन्य मौजूद रहे.