नई भर्ती के पूर्व 2012 के पहले के मृतक आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति दी जाएं -राकेश डी पी पाठक

नई भर्ती के पूर्व 2012 के पहले के मृतक आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति दी जाएं -राकेश डी पी पाठक

प्रेषित समय :20:39:45 PM / Tue, Jun 9th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन  की आयोजित बैठक में  प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा ऊर्जा विभाग के अंतर्गत कार्यरत सभी बिजली कंपनियों में 50 से ज्यादा पदो पर नई भर्ती की स्वीकृति प्रदान करने हेतु फेडरेशन के महामंत्री राकेश डी पी पाठक ने स्वागत, अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया है. उन्होने कहा कि यह निर्णय निश्चित रूप से बिजली कंपनियों के लिए नये जीवन दान जैसा है.  

राकेश डी पी पाठक ने मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री से अनुरोध किया कि लम्बे समय से ये परिवार और कर्मचारी अपनी नियमित नियुक्ति के लिए इंतजार कर रहे है, इन पर कृपा करें. अत: नई भर्ती के पूर्व  2000 से 2012 के बीच मध्यप्रदेश राज्य विधुत मंडल में, बिजली कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों की असामयिक निधन के बाबजूद अभी तक उनके परिवार को अनुकंपा नियुक्ति नहीं दी गई है. ऐसे सभी मृतक कर्मचारी आश्रित परिवार को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान बिना शर्त नियमित पद पर दी जाएं. राकेश डी पी पाठक ने आग्रह किया कि सभी संविदा कर्मियों को नियमित, संविलयन किया जाएं. आउट सोर्स कर्मचारियों को नई भर्ती में 50 प्रतिशत का आरक्षण दिया जाएं.

बैठक में नियमित कर्मचारियों की, कंपनी कैडर कार्मिकों और पेंशनर्स की समस्यायों के समाधान हेतु सभी की सहमति से मांगें निर्धारित की गई.  मुख्यमंत्री माननीय डॉ मोहन यादव जी, ऊर्जा मंत्री माननीय प्रद्युम्न सिंह तोमर जी, अतरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा, ऊर्जा सचिव जी एवं सीएम डी एम पी पावर मैनेजमेंट कंपनी को मांग पत्र प्रेषित करते हुए फेडरेशन के महामंत्री राकेश डी पी पाठक ने कहा कि फेडरेशन मध्यप्रदेश बिजली सेक्टर का सबसे पुराना कर्मचारी संगठन है.  

सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की तर्ज पर मध्यप्रदेश के विद्युत क्षेत्र में आउटसोर्स कर्मचारियों हेतु एक अलग निगम या कंपनी बनाकर उसके माध्यम से नियुक्ति दी जाएं. तकनीकी, कुशल काम के लिए पूर्ण शिक्षित और प्रशिक्षित व्यक्ति को ही आउट सोर्स के माध्यम से नौकरी में रखा जाएं. इससे दुघर्टना कम होगी व इन कर्मचारियों का शोषण नहीं होगा. राकेश डी पी पाठक ने कहा कि विद्युत मंडल में कार्यरत जिन कर्मचारियों की सामान्य मृत्यु वर्ष 2000 से 2012 के बीच हुई है उनके आश्रितों की अनुकंपा नियुक्ति आज दिनांक तक नहीं दी गई है. उन्हें सामान्य मृत्यु प्रकरण में नियमित रूप में अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की जायें. बैठक में फेडरेशन के महामंत्री राकेश डी पी पाठक,उपाध्यक्ष उमाशंकर मेहता, बी एस राठौर, जोनल सचिव एनके यादव, रामेश्वर गांगे,आर के कौशिक, अवसार अहमद,बी एस राठौर,सूरज मल आर्य, गोपाल चौहान,जे एल जोशी, प्रवक्ता मदन वर्मा, वीरेंद्र मिश्रा, सुनील पटेल, प्रियंका यादव जी कार्तिक शर्मा, पुष्पराज सिंह, मिश्रा, ए के पांडे, डी के माथुर, सहित बड़ी संख्या में फेडरेशन के पदाधिकारी गण, सदस्य गण उपस्थित थे.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-