जबलपुर/कटनी. पमरे के रीवा से भोपाल जा रही स्पेशल ट्रेन के स्लीपर कोच में यात्रा कर रही एक महिला यात्री के सिरहाने रखे जेवर व नगदी से भरा पर्स कटनी स्टेशन के पास अचानक एक नकाबपोश बदमाश लेकर चलती ट्रेन से कूदकर भाग गया. महिला यात्री ने जबलपुर जीआरपी थाना में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है.
बताया जाता है कि कटनी से भोपाल जा रह साप्ताहिक ट्रेन में एक नकाबपोश बदमाश ने फिल्मी अंदाज में उस समय वारदात को अंजाम दिया, जब महिला पर्स को सिर के नीचे रख कर सो रही थी. इसी दौरान नकाबपोश चलती ट्रेन के कोच नंबर 5 की बर्थ नंबर 65-68 पर पहुंचा और महिला का पर्स छीन लिया और फरार हो गया. पर्स में करीब 10 लाख रुपये मूल्य के सोने. चांदी के जेवरात, नगदी तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे थे. वारदात के बाद ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई और दम्पति सदमे में आ गए. डेकहा जिला रीवा निवासी रामदत्त पाठक ने बताया कि वह पत्नी एवं बच्चों को लेकर 9 जून को गाड़ी नंबर 22146 साप्ताहिक रीवा भोपाल में रीवा से भोपाल की यात्रा कर रहे थे, रात को ट्रेन कटनी स्टेशन से चलने के बाद आउटर पर पहुंची ही थी कि इसी दौरान एक बदमाश चेहरे को कपड़े से बांधकर ट्रेन में चढ़ा और वारदात को अंजाम दिया.
यात्री ने बताया कि नकाबपोश पत्नी के सिर के नीचे रखे पर्स को छीनकर भाग गया, तो उसने जोर जोर से आवाज लगाई. घ हुई कि वह कुछ समझ पाते उससे पहले ही आरोपी आंखों से ओझल होकर चलती ट्रेन से उतर कर भाग गया. पीडित ने आ के अंदर तीन तोला का सोने का हार एक एक तोला का मंगलसूत्र छ: सोने की अंगूठी कान की वाली एक कीमती मोबाइल ए रुपए पर्स के अंदर रखे हुए थे, जिसकी कुल कीमत 10 लाख रुपए है.
यात्रियों ने बदमाश को पकडऩे चैन पुलिंग भी की
घटना के बाद यात्री द्वारा नकाबपोश को पकडने के लिए कोच के अंदर जोर-जोर से आवाज लगाते हुए चैन पुलिंग भी की गई. नकाबपोश चलती ट्रेन से उतर कर फरार हो गया. यात्री द्वारा इस घटना की सूचना जीआरपी को दी गई. घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारियों और जीआरपी में हडकंप मच गया. ट्रेन जबलपुर पहुंचते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और पीडित यात्री की रिपोर्ट दर्ज की गई. पीडि़त यात्री के मुताबिक जबलपुर जीआरपी ने जीरो पर मामला दर्ज कर डायरी कटनी जीआरपी को भेज दी गई है. ट्रेन के विभिन्न कोचों में मौजूद यात्रियों से पूछताछ की जा रही है तथा स्टेशन और ट्रेन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस को आशंका है कि आरोपी किसी गिरोह का सदस्य हो सकता है, जो ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाता है.


