जबलपुर के किसान की सड़क दुर्घटना में मौत, खेती के काम से लौटते वक्त हादसा

जबलपुर के किसान की सड़क दुर्घटना में मौत, खेती के काम से लौटते वक्त हादसा

प्रेषित समय :17:36:56 PM / Sat, Jun 13th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित इंद्राना मझौली के ग्राम गुलौदा निवासी किसान चंदन सिंह को उस वक्त अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जब वे ग्राम  इमलिया दमोह से अपने घर लौट रहे थे. वाहन की टक्कर लगते से वे एक खाई में गिर गए, जिससे उनके शरीर पर गंभीर चोटें आई. घायल को उपचार के लिए दमोह के जिला अस्पताल में भरती कराया गया. जहां पर उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार ग्राम गुलौदा निवासी चंदन सिंह उम्र 60 वर्ष की दमोह के नोहटा स्थित ग्राम इमलिया माला में खेती है. वे बीती शाम  खेत की जुताई कराने के बाद मोटर साइकल से घर जाने के लिए निकले. इस दौरान भारी वाहन ने टक्क र मार दी. वाहन की टक्कर लगने से चंदन सिंह बाइक से उछलकर खाई में जा गिरे, जिससे उनके शरीर पर गंभीर चोटें आई. राह चलते लोगों ने देखा तो पुलिस को खबर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने चंदनसिंह को जिला अस्पताल पहुंचाया.

जहां पर इलाज के दौरान चंदनसिंह की मौत हो गई. आज सुबह परिजनों ने अस्पताल पहुंचाकर चंदनसिंह के रुप में शिनाख्त की. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया. मृतक के बेटे रंजीत सिंह ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उनके पिताजी पौड़ी गांव में जमीन की जुताई कराने गए थे, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटे. उन्हें घायल अवस्था में खाई में पाया गया था. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है. पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएगें उस आधार पर आगे कार्यवाही की जाएगी. प्रथम दृष्टया मामला एक्सीडेंट का प्रतीत हो रहा है. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-