जबलपुर. एमपी के जबलपुर में एसपी आफिस में आज उस वक्त अफरातफरी व हड़कम्प मच गया, जब जनसुनवाई के दौरान परिसर में दो महिलाओं में झगड़ा हो गया. दोनों ने एक दूसरे के साथ मारपीट करते हुए चेहरा नोंच दिया. महिलाओ के बीच झगड़ा होते देख महिला पुलिस पहुंच गई और दोनों को अलग अलग कर सिविल लाइन थाना पुलिस के हवाले किया गया.
बताया गया है कि एसपी आफिस में आज दोपहर एक बजे के लगभग जन सुनवाई चल रही थी. इस दौरान परिसर में मौजूद दो महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई. विवाद बढऩे पर दोनों ने एक-दूसरे के बाल पकड़ लिए और जमकर मारपीट करने लगीं. महिलाओं के बीच हो रहे विवाद और शोर-शराबे को देखकर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और महिला पुलिस स्टाफ तुरंत पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद दोनों को अलग कराया गया.
इसके बाद सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना देकर दोनों महिलाओं को पूछताछ के लिए थाने भेजा गया. घटना के दौरान एसपी कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. अधिकारियों का कहना है कि दोनों महिलाओं से सिविल लाइन थाना पुलिस पूछताछ कर रही है. फिलहाल विवाद की असली वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. प्रारंभिक जानकारी में यह बात भी सामने आई है कि विवाद में शामिल महिलाओं में से एक यूट्यूबर बताई जा रही है, जिसका दूसरी महिला से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

