बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 29 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले से बदले कई अहम विभागों के समीकरण

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 29 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले से बदले कई अहम विभागों के समीकरण

प्रेषित समय :21:07:33 PM / Wed, Jun 17th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में व्यापक बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 29 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में संभागीय आयुक्तों, प्रमुख सचिवों, सचिवों, आयुक्तों और विभागाध्यक्षों के प्रभार में महत्वपूर्ण परिवर्तन किए गए हैं. इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को राज्य शासन की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी तथा परिणाम मुखी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

मध्य प्रदेश में 29 आईएएस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, भोपाल-रीवा संभाग समेत कई विभागों में नई तैनाती

भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 29 अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाओं के आदेश जारी किए हैं. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को निम्नानुसार नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

1. मुकेश चन्द्र गुप्ता (1998) को प्रमुख सचिव, जेल विभाग तथा सदस्य, राजस्व मंडल ग्वालियर (अतिरिक्त प्रभार) बनाया गया.

2. डॉ. ई. रमेश कुमार (1999) को प्रमुख सचिव, राजस्व विभाग, राहत आयुक्त एवं पुनर्वास आयुक्त बनाया गया. साथ ही पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त घुमंतु एवं अर्धघुमंतु जनजाति विभाग का प्रभार यथावत रहेगा.

3. विवेक कुमार पोरवाल (2000) को प्रमुख सचिव, खनिज साधन विभाग नियुक्त किया गया.

4. संजीव सिंह (2005) को सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग बनाया गया.

5. बाबू सिंह जामोद (2006) को सचिव, नगरीय विकास एवं आवास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई.

6. दीपक सिंह (2007) को आयुक्त-सह-पंजीयक, सहकारी संस्थाएं, मध्यप्रदेश बनाया गया.

7. आलोक कुमार सिंह (2008) को पंजीयन महानिरीक्षक एवं अधीक्षक मुद्रांक नियुक्त किया गया.

8. अमित तोमर (2009) को प्रबंध संचालक, ऊर्जा विकास निगम तथा आयुक्त, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया.

9. सतेन्द्र सिंह (2009) को आयुक्त-सह-संचालक, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, आयुक्त अनुसूचित जाति विकास तथा प्रबंध संचालक अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम बनाया गया.

10. कर्मवीर शर्मा (2010) को भोपाल संभाग का आयुक्त नियुक्त किया गया.

11. भास्कर लाक्षाकार (2010) को आयुक्त-सह-संचालक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण तथा सचिव, खाद्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया.

12. दिनेश श्रीवास्तव (2010) को सचिव, मध्यप्रदेश शासन पदेन रखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग का सचिव नियुक्त किया गया.

13. शीलेन्द्र सिंह (2010) को रीवा संभाग का आयुक्त बनाया गया.

14. सौरभ कुमार सुमन (2011) को आयुक्त-सह-संचालक, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग नियुक्त किया गया.

15. नेहा मारव्या सिंह (2011) को संचालक, आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाएं, प्रबंध संचालक एमएपीसेट, अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम तथा आदिम जाति अनुसंधान एवं विकास संस्थान का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया.

16. मनोज पुष्प (2011) को संचालक, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा खाद्य एवं औषधि प्रशासन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया.

17. प्रीति जैन (2011) को संयुक्त आयुक्त (लिटिगेशन एवं समन्वय), इंदौर बनाया गया.

18. रोहित सिंह (2012) को प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम तथा स्कूल शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया.

19. हर्षिका सिंह (2012) को संचालक, बजट नियुक्त किया गया.

20. भारती जाटव ओगरे (2012) को अपर सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग बनाया गया.

21. अमनवीर सिंह बैंस (2013) को आयुक्त, कोष एवं लेखा तथा वित्त विभाग में पदेन अपर सचिव नियुक्त किया गया.

22. कैलाश वानखेड़े (2013) को अपर सचिव, ऊर्जा विभाग बनाया गया.

23. अमर बहादुर सिंह (2013) को अपर सचिव, जनजातीय कार्य विभाग नियुक्त किया गया.

24. पवन कुमार जैन (2013) को उप सचिव, सहकारिता विभाग बनाया गया.

25. रानी बाटड़ (2014) को उप सचिव, श्रम विभाग तथा कल्याण आयुक्त, भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल एवं असंगठित श्रमिक कल्याण मंडल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया.

26. विनय निगम (2014) को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन नियुक्त किया गया.

27. मंजूषा विक्रांत राय (2016) को उप सचिव, पशुपालन एवं डेयरी विभाग बनाया गया.

28. शैली कनाश (2019) को संभागीय सचिव, माध्यमिक शिक्षा मंडल, इंदौर नियुक्त किया गया.

29. अरविंद कुमार शाह (2021) को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, आयुष्मान भारत, भोपाल बनाया गया.

इसके अतिरिक्त अपर मुख्य सचिव के.सी. गुप्ता को कृषि उत्पादन आयुक्त, अनिरुद्ध मुखर्जी को पर्यावरण आयुक्त एवं एप्को महानिदेशक तथा गुलशन बामरा को अनुसूचित जाति कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-